Hardoi Domestic Violence Case: हरदोई में पति-पत्नी के विवाद में खूनी खेल, पति पर नाक काटने तो महिला पर गंभीर आरोप

VIKASH KHALKHO

हरदोई। Nishaanebaz.com-Hardoi Domestic Violence Case: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र से पति-पत्नी के बीच हुए भीषण विवाद की सनसनीखेज खबर सामने आई है। दोनों के बीच का आपसी झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि मारपीट में तब्दील हो गया। घटना में पीड़ित महिला की पहचान साधना के रूप में हुई है, जिसने अपने पति दीपक पर बहस के दौरान सिर पर हमला करने और उसकी नाक काटने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पीड़िता साधना का आरोप है कि विवाद के दौरान उसकी सास और ससुर ने उसके हाथ पकड़ रखे थे और पति दीपक ने उस पर हमला कर दिया, जिसके बाद उसे नाली में फेंक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सांडी पुलिस ने पति दीपक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, दंपती की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी और उनकी तीन छोटी बेटियां हैं। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच अनबन चल रही थी।

Read More : CG News: छत्तीसगढ़ में ड्राइविंग लाइसेंस और परमिट महंगे, 32 साल बाद बदली फीस

दूसरी तरफ, आरोपी पति के परिवार ने महिला के आरोपों को खारिज करते हुए घटना की पूरी तरह अलग कहानी पुलिस के सामने रखी है। दीपक की मां का दावा है कि साधना करीब ढाई महीने पहले घर छोड़कर अपने एक परिचित युवक के साथ चली गई थी। गुरुवार को वह अचानक पड़ोस की छत के रास्ते घर में घुसी और अपनी तीनों बेटियों को जबरन साथ ले जाने की कोशिश करने लगी। ससूराल पक्ष का आरोप है कि विवाद के दौरान महिला ने पति के साथ अभद्रता की और स्वयं को जमीन पर पटककर चोट पहुंचाई।

Read More : Rahul Gandhi Indore Event: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में पहुंची दिल्ली की युवती, शादी की जताई इच्छा

सांडी थाने के एसएचओ पुष्पराज ने बताया कि महिला करीब ढाई महीने बाद अचानक वापस लौटी थी, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के परस्पर विरोधी दावों और मेडिकल रिपोर्ट की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज होने और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
2 Comments