Rahul Gandhi Indore Student Rally: ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में उमड़ी युवाओं की भीड़, ‘RAGA’ चश्मे और पोस्टरों ने खींचा ध्यान

VIKASH KHALKHO

इंदौर। Nishaanebaz.com-Rahul Gandhi Indore Student Rally: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी शनिवार को अपने तय कार्यक्रम के तहत मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर पहुंचे। इंदौर एयरपोर्ट पर उनके आगमन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। हालांकि, एयरपोर्ट से रेडिसन होटल के लिए रवाना होते समय राहुल गांधी से मिलने की होड़ में पुलिस प्रशासन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी धक्का-मुक्की हो गई, जिसके कारण कई स्थानीय नेता उनसे मुलाकात नहीं कर सके।

Rahul Gandhi Indore event: Congress pays extra Rs 4.03 lakh for early site use - India Todayराहुल गांधी शाम को रीजनल पार्क स्थित IDA ग्राउंड (जिसे कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो ग्राउंड’ नाम दिया है) में आयोजित बहुचर्चित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर दोपहर 3:30 बजे से ही युवाओं की एंट्री शुरू कर दी गई थी, जिसके चलते मैदान में हजारों छात्र-छात्राओं की भीड़ जुट गई है। युवाओं में राहुल गांधी के प्रति जबरदस्त क्रेज देखा गया; कोई ‘RAGA’ लिखा चश्मा पहनकर पहुंचा तो ग्वालियर से आई एक छात्रा ‘आपसे प्यार है, इसलिए इंदौर आए हैं’ का पोस्टर लिए नजर आई।

Read More : Hardoi Domestic Violence Case: हरदोई में पति-पत्नी के विवाद में खूनी खेल, पति पर नाक काटने तो महिला पर गंभीर आरोप

राहुल गांधी यांच्याकडून तरुणींनी व्यक्त केल्या मोठ्या आशाइस विशाल संवाद कार्यक्रम में राहुल गांधी सीधे तौर पर छात्रों और युवाओं से संवाद कर रहे हैं। वे देश में ज्वलंत बने मुद्दों—जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी, महंगी शिक्षा और भर्ती प्रक्रियाओं में देरी—पर युवाओं के विचार सुन रहे हैं और अपनी बात रख रहे हैं। कोटा, प्रयागराज, देहरादून और पुणे के बाद यह राहुल गांधी का इंदौर में पहला तथा देश का 5वां ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम है, जिसके लिए आयोजकों ने करीब 2 लाख ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का दावा किया है।

Read More : Sarangarh Dog Bite Case: एक ही कुत्ते ने मचाया आतंक, कुछ घंटों में दर्जनभर से ज्यादा लोगों को काटा

Buoyed By Rahul Gandhi's Pune Women-Only Conclave, Congress Plans Next Event In Nagpurराहुल गांधी के वीआईपी मूवमेंट के कारण शहर की सड़कों पर करीब 5 किलोमीटर लंबा भारी ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे आम यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान ट्रैफिक में एक एम्बुलेंस भी फंस गई थी, जिसे पुलिस बल ने मशक्कत के बाद रास्ता देकर सुरक्षित रवाना कराया। वहीं, प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से इस पूरे आयोजन के लिए 31 कड़ी शर्तें लागू की हैं। कार्यक्रम में पहुंचे वॉलिंटियर्स को फ्री टी-शर्ट दी गईं और समर्थक लगातार ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ के नारे लगाते नजर आए।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *