Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Rewa Road Accident : अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने 4 को रौंदा, ग्रामीणों ने...

Rewa Road Accident : अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने 4 को रौंदा, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

0
122

Rewa Road Accident : रीवा। जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रहे एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो वाहन की ठोकर लगने से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। इस भयावह घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर तुरंत जाम लगा दिया।

Rewa Road Accident : यह पूरी दुखद घटना रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत तेंदुआ कोठार गांव की है, जहां रविवार की शाम यह भीषण हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो वाहन में सवार कुछ लोग छत्तीसगढ़ से प्रयागराज की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान, तेंदुआ गांव के पास यह वाहन एक बाइक से टकरा गया। भिडंत के बाद वाहन पूरी तरह अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे घर के बाहर खड़े लोगों को रौंदता हुआ आगे बढ़ गया।

वाहन अंत में जाकर एक बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे खंभा उखड़कर जमीन पर गिर गया। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। मरने वालों में तीन लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, जिनके नाम रामनरेश साकेत, रुचि साकेत और रंजना साकेत शामिल हैं। घायलों का इलाज रीवा के संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है।

Rewa Road Accident : घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर तत्काल सड़क पर जाम लगा दिया। लोगों का गंभीर आरोप है कि हादसे के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here