Fake currency mastermind : नकली नोटों का मास्टरमाइंड बुरहानपुर का सस्पेंड डॉक्टर प्रतिक नवलखे निकला

Fake currency mastermind : बुरहानपुर। महाराष्ट्र के मालेगांव में 10 लाख रुपये के नकली नोट के साथ पकड़े गए बुरहानपुर निवासी मोहम्मद जुबैर अंसारी से जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। खंडवा पुलिस ने जुबैर की गिरफ्तारी के बाद उसके कमरे से 19 लाख रुपये से अधिक नकली नोट बरामद किए।

जांच में सामने आया कि इस नकली नोट के सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बुरहानपुर के सरकारी अस्पताल से सस्पेंड चल रहे डॉ. प्रतिक नवलखे हैं। बुरहानपुर पुलिस ने अब इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए जुबैर अंसारी और नाजिर अंसारी के मकानों पर छापेमारी की और पूछताछ की। इसके बाद, सस्पेंड डॉक्टर प्रतिक नवलखे का नाम भी सामने आया, जिसके बाद उनके इतवारा स्थित मकान को स्थानीय गणपति नाका पुलिस ने सील कर दिया है।

Read More : BJP vs Congress : राहुल गांधी ने किया वोट चोरी का दावा, आरोपों पर बीजेपी का पलटवार- करते हैं फालतू की बातें….

Fake currency mastermind :
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि सस्पेंड डॉक्टर प्रतिक नवलखे पर जलगांव पुलिस ने भी नकली नोट के मामले में पहले ही गिरफ्तारी की थी। उसके खिलाफ जलगांव में 2 और बुरहानपुर में 3 मामलों की जांच चल रही है।

Read More : Sanjay Gandhi Hospital : अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, चोरी का मामला सामने आया

Fake currency mastermind :
बुरहानपुर पुलिस का कहना है कि वे इस मामले में पूरी तरह से सक्रिय हैं और खंडवा, मालेगांव पुलिस को हर तरह से सहयोग कर रहे हैं। इस सिलसिले में दोनों आरोपियों के घरों में सर्चिंग की गई, और सस्पेंड डॉक्टर के घर को भी सील कर दिया गया है। पुलिस की जांच अभी जारी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories