Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Chhattisgarh Rajyotsav 2025 : राज्योत्सव 2025 का समापन आज, कैलाश खेर की...

Chhattisgarh Rajyotsav 2025 : राज्योत्सव 2025 का समापन आज, कैलाश खेर की आवाज़ में गूंजेगा नवा रायपुर, लोक संस्कृति और संगीत का संगम बनेगा अंतिम दिन….

0
186
Chhattisgarh Rajyotsav 2025
Chhattisgarh Rajyotsav 2025

Chhattisgarh Rajyotsav 2025 : रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष का पांच दिवसीय राज्योत्सव आज अपने भव्य समापन की ओर है। नवा रायपुर के प्रदर्शनी मैदान में आज बुधवार को सांस्कृतिक रंगों और सुरों से सजा अंतिम दिन होगा। रात 9 बजे से बॉलीवुड गायक कैलाश खेर अपने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति से समां बांधेंगे, जिनकी मनमोहक आवाज़ दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देगी।

Chhattisgarh Rajyotsav 2025 : शाम 6 बजे से मती पूनम विराट तिवारी और इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ का कार्यक्रम सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत करेगा। इसके बाद प्रदेश की लोक कला को नई ऊर्जा देने वाले कलाकार मंच पर अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे — दुर्गा साहू पंडवानी, डाली थरवानी कत्थक, संजय नारंग लोकसंगीत, सारिका शर्मा कत्थक, महेश्वरी सिंहा लोकमंच, चंद्रशेखर चकोर लोक नाट्य, नीतिन अग्रवाल और द्वारिकाप्रसाद साहू लोकनृत्य तथा महुआ मजुमदार और नरेन्द्र जलक्षत्रीय लोकसंगीत प्रस्तुत करेंगे।

READ MORE : CG Rajyotsav Samapan Samaroh : उपराष्ट्रपति के हाथों 34 हस्तियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान…

यह शाम छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक संगीत के संगम का अनूठा अनुभव देने वाली होगी। आयोजन स्थल पर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, जो राज्योत्सव 2025 के अंतिम दिन लोक संस्कृति और बॉलीवुड सुरों का मेल देखने को बेताब हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here