Mp News: बैढ़न में अंबेडकर जयंती समारोह को लेकर प्रेस वार्ता, 13 अप्रैल को होगा सम्मान समारोह

Rahul Goshwami

Mp News: Baidhan:आगामी 13 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले अंबेडकर जयंती समारोह को लेकर राजकमल होटल बैढ़न में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम में पत्रकारों, अधिवक्ताओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान समारोह की जानकारी दी गई।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि समारोह के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले पत्रकारों, अधिवक्ताओं और वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की गई है।

इस अवसर पर नव नियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के शहर अध्यक्ष सुदामा प्रसाद साकेत का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें माल्यार्पण कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Mp News: Baidhan: कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ बैढ़न के सचिव सुरेश कुमार जायसवाल, ललित कुशवाहा, उसैद हसन सिद्दीकी सहित कई अधिवक्ता एवं पत्रकार उपस्थित रहे। पत्रकारों में विमल श्रीवास्तव, सूर्या शाह, अजय द्विवेदी, अतुल दुबे सहित अनेक लोग मौजूद रहे, वहीं जनप्रतिनिधियों में पार्षद रामगोपाल पाल, अखिलेश सिंह, संजय शाह सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

Mp News: Baidhan: आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं और उद्देश्य डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *