Niwari News : पिता की ताकत और प्यार की मिसाल, बेटी की स्कूटी उठाकर पार किया उफनता पुल

Sanjay Sahu
Niwari News

Niwari News : नीरज कुशवाहा/निवाड़ी :कुछ यूं ही नहीं कहां जाता है की अजब मध्य प्रदेश की गजब कहानी, वाकई में यहां लोग भी अजब गजब है, बेटी के लिये के एक पिता बना बाहुबली, बेटी की स्कूटी को कंधे पर उठाकर किया पुल पार, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, दरअसल यह पूरा मामला निवाड़ी जिले के चन्दावनी गांव का है, जहां लगातार हो रही बारिश के कारण गांव से बाहर आने जाने वाले एकमात्र पुलनुमा रपटे के ऊपर से पानी बह रहा था.

 

Niwari News : इसी दौरान गांव के माखन पटैरिया की बेटी स्कूल से गांव लौट रही थी और पुल पर पानी बहने के चलते घर वापिस लौटने का इंतजार कर रही थी, यह जानकारी जैसे ही पिता को हुई तो पिता नाले पर पहुंच गए और पहले बेटी के हाथ को पकड़कर उसे पुल पार कराया और फिर बेटी की उस पार रखी स्कूटी को कंधे पर उठाया और इस पार ले आये, अब आप ही तय करे की ये एक पिता की गलती है या समझदारी, फिलहाल यह वीडियो 3 दिन पुराना बताया जा रहा है जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *