Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur जबलपुर: बिलहरी में नशे और रफ्तार का कहर, बेकाबू कार दुकान में...

जबलपुर: बिलहरी में नशे और रफ्तार का कहर, बेकाबू कार दुकान में घुसी, CCTV में कैद हादसा

जबलपुर : जबलपुर के बिलहरी क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार और शराब के नशे का खतरनाक नतीजा सामने आया। नशे में धुत एक युवक की कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क के डिवाइडर से टकराई और फिर सीधे एक दुकान में जा घुसी। हादसे की पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

खाली सड़क, फिर भी बड़ा हादसा

घटना के समय सड़क अपेक्षाकृत खाली थी, जिससे बड़ा जनहानि टल गई। हालांकि दुकान को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी और टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान का शटर और अंदर का सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

शराब के नशे में था चालक

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार चला रहा युवक शराब के नशे में था। नशे की हालत में उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और वाहन को जब्त कर लिया।

Read More : निवाड़ी: बीच सड़क पर युवती का हंगामा, प्रेमी से मिलने की जिद पर रोकी राहगीरों की रफ्तार

CCTV फुटेज में साफ दिखी लापरवाही

CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कार तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकराने के बाद सीधे दुकान की ओर मुड़ती है और भीतर जा घुसती है। यह फुटेज नशे में ड्राइविंग के खतरों को एक बार फिर उजागर करता है।

होटल-पब बने हादसों की वजह?

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिलहरी से गौर मार्ग तक लगातार होटल और पब खुलने से सड़क हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है। रात के समय नशे में वाहन चलाने की घटनाएं आम होती जा रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई नहीं हो रही।

प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

इस हादसे के बाद एक बार फिर नशे में ड्राइविंग और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में नियमित चेकिंग, स्पीड कंट्रोल और नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here