Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur Jabalpur News : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने...

Jabalpur News : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को सौंपा ज्ञापन

Jabalpur News
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर : जबलपुर दौरे पर पहुंचे मध्यप्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को भारतीय किसान संघ ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान संघ के प्रदेशाध्यक्ष विवेक पटेल के नेतृत्व में किसानों ने सरकार पर आरोप लगाया कि मोहन सरकार के दो वर्ष पूरे होने के बावजूद किसान परेशान हैं और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।

Jabalpur News : प्रदेशाध्यक्ष विवेक पटेल ने बताया कि इस वर्ष जबलपुर जिले में खरीदी केंद्रों की संख्या घटाकर 84 कर दी गई है, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 115 थी। इसके साथ ही जिला कलेक्टर द्वारा खरीदी केंद्रों पर प्रत्येक किसान के लिए बायोमेट्रिक अनिवार्य कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कई किसान बाहर रहते हैं और कई बुजुर्ग किसान ऐसे हैं जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं, ऐसे में उनके लिए केंद्र तक पहुंचकर अंगूठा लगाना मुश्किल होगा।

Jabalpur News : उन्होंने यह भी कहा कि पहले एक खरीदी केंद्र पर 5 हजार क्विंटल तक धान की खरीदी होती थी, लेकिन इस वर्ष इसे घटाकर 1500 क्विंटल कर दिया गया है, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। भारतीय किसान संघ ने इन सभी मुद्दों को लेकर उपमुख्यमंत्री से शीघ्र निराकरण की मांग की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here