MP Politics: दतिया उपचुनाव में दिखी लोकतंत्र की मिसाल सभा के बीच भाजपा प्रत्याशी का काफिला देख जीतू पटवारी ने कहा—‘आशुतोष भैया, दूर से मत जाइए’, फिर मंच पर बुलाकर लगाया गले; वीडियो वायरल

Anuj Nirala

MP Politics: दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच जहां एक ओर राजनीतिक दलों के बीच तीखे आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, वहीं दूसरी ओर चुनावी माहौल में सौहार्द और राजनीतिक शिष्टाचार की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के बीच मंच पर हुई मुलाकात इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है।

सभा के दौरान गुजरा भाजपा प्रत्याशी का काफिला

रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी दतिया में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का काफिला सभा स्थल के सामने से गुजर रहा था। काफिले को देखकर जीतू पटवारी ने अपने भाषण के बीच मुस्कुराते हुए आशुतोष तिवारी को आवाज लगाई।

MP Politics: दतिया उपचुनाव के बीच कांग्रेस में सियासी हलचल तेज दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया और निजी संपर्कों से बनाई दूरी, BJP का तंज— ‘कांग्रेस ने कर दिया साइडलाइन’

उन्होंने मंच से कहा—

“आशुतोष भैया… पहली बार आए हो, जनता आपको अभी जानती नहीं है, फिर भी दूर से जा रहे हो… ऐसा नहीं चलेगा, इधर आइए।”जीतू पटवारी की इस टिप्पणी पर सभा स्थल पर मौजूद लोगों के बीच मुस्कुराहट और तालियां गूंज उठीं।

मंच पर बुलाकर लगाया गले

MP Politics:  जीतू पटवारी के आग्रह के बाद भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी अपना काफिला रोककर मंच के पास पहुंचे। यहां दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया और गर्मजोशी से गले मिले। दोनों के बीच कुछ देर तक सौहार्दपूर्ण बातचीत भी हुई।यह पूरा घटनाक्रम वहां मौजूद लोगों के मोबाइल कैमरों में कैद हो गया और देखते ही देखते इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

वायरल वीडियो में दोनों नेताओं के बीच दिखी आत्मीयता को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोग इसे लोकतंत्र की खूबसूरती और स्वस्थ राजनीतिक संस्कृति का उदाहरण बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे चुनावी रणनीति और राजनीतिक परिपक्वता से जोड़कर भी देख रहे हैं।

पहले भी चर्चा में रही थी जीतू पटवारी की तस्वीर

MP Politics: यह पहला मौका नहीं है जब जीतू पटवारी की किसी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के साथ तस्वीर चर्चा में आई हो। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित अन्य नेताओं के साथ ट्रेन में चाय पर चर्चा करती उनकी तस्वीर भी काफी सुर्खियों में रही थी।अब दतिया उपचुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के साथ मंच पर हुई मुलाकात ने एक बार फिर राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है।

MP Cabinet Meeting: ई-बसों से कैबिनेट बैठक में पहुंचे CM मोहन यादव और मंत्री, UCC समेत कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

चुनावी मुकाबला जारी, लेकिन संवाद भी कायम

MP Politics: हालांकि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल दतिया उपचुनाव में जीत के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं और एक-दूसरे पर लगातार राजनीतिक हमले कर रहे हैं, लेकिन इस मुलाकात ने यह संदेश भी दिया कि लोकतंत्र में राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के बावजूद आपसी सम्मान और संवाद की परंपरा कायम रह सकती है।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनावी मैदान में विचारों का संघर्ष स्वाभाविक है, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर शालीनता और सम्मान लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करते हैं।

फिलहाल जीतू पटवारी और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी की यह मुलाकात और मंच से कही गई उनकी टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है तथा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का प्रमुख विषय बनी हुई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *