C.G News : तीन दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह, आज रात पहुंचेंगे रायपुर, बस्तर रहेगा फोकस

Amit Shah Chhattisgarh Visit को लेकर प्रदेश में तैयारियां तेज हो गई हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 17, 18 और 19 मई तक छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनका मुख्य फोकस बस्तर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, विकास कार्यों की समीक्षा और मध्य क्षेत्रीय परिषद की अहम बैठक पर रहेगा।

दौरे के दौरान रायपुर और बस्तर संभाग में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर इस दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है।

रविवार रात रायपुर पहुंचेंगे शाह

जानकारी के मुताबिक अमित शाह रविवार शाम अहमदाबाद से विशेष विमान से रवाना होकर रात करीब 8:10 बजे रायपुर पहुंचेंगे।Raipur News के अनुसार एयरपोर्ट से वे सीधे मेफेयर रिसॉर्ट जाएंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे। उनके दौरे को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर रखी गई है।

डायल-112 के 400 नए वाहन करेंगे रवाना

18 मई की सुबह अमित शाह राजधानी रायपुर स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल पहुंचेंगे।यहां वे Dial 112 Expansion कार्यक्रम के तहत 400 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। राज्य सरकार का दावा है कि इस कदम से पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम और अधिक मजबूत होगा।अब तक डायल-112 सेवा केवल 16 जिलों में संचालित थी, लेकिन नई व्यवस्था के बाद इसे पूरे छत्तीसगढ़ में लागू किया जाएगा।

33 जिलों को मिलेंगी मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट्स

Forensic Unit Chhattisgarh योजना के तहत प्रदेश के सभी 33 जिलों के लिए आधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट्स भी शुरू की जाएंगी।इन यूनिट्स में अत्याधुनिक जांच उपकरण लगाए गए हैं, जिससे घटनास्थल पर ही प्रारंभिक वैज्ञानिक जांच संभव हो सकेगी। इससे अपराध जांच की गति और गुणवत्ता दोनों में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

रायपुर से सीधे बस्तर जाएंगे अमित शाह

रायपुर कार्यक्रम के बाद अमित शाह विशेष विमान से जगदलपुर रवाना होंगे। वहां से बीएसएफ हेलीकॉप्टर के जरिए वे नेतानार पहुंचेंगे।Bastar Development News के तहत नेतानार में जन सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया जाएगा। माना जा रहा है कि यह केंद्र ग्रामीणों को सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगा।

Read more : M.P Earthquake News : बैतूल में देर रात अचानक कांपी धरती! भूकंप के झटकों से मुलताई-पांढुर्णा में दहशत…

अमर वाटिका में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

बस्तर दौरे के दौरान अमित Shah जगदलपुर स्थित अमर वाटिका पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे।नक्सल विरोधी अभियानों में शहीद हुए जवानों के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम को सुरक्षा बलों के मनोबल से जोड़कर देखा जा रहा है।

सुरक्षा और विकास पर होगी बड़ी समीक्षा बैठक

दोपहर में अमित शाह अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।Bastar Security Review के दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, सड़क परियोजनाएं, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, पुनर्वास योजनाएं और सुरक्षा अभियानों की समीक्षा की जाएगी।सूत्रों के मुताबिक विभिन्न विभागों की ओर से प्रेजेंटेशन भी दिए जाएंगे।

‘बस्तर के संग’ कार्यक्रम में दिखेगी लोक संस्कृति

शाम को अमित शाह भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात करेंगे।इसके बाद वे ‘बस्तर के संग’ नामक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां बस्तर की पारंपरिक कला, नृत्य और लोक संस्कृति की प्रस्तुति दी जाएगी।

19 मई को होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक

दौरे के तीसरे दिन जगदलपुर में Central Regional Council Meeting आयोजित होगी।इस बैठक में छत्तीसगढ़ सहित चार राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में अंतरराज्यीय समन्वय, सुरक्षा, विकास और प्रशासनिक सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी बैठक में मौजूद रहेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद दिल्ली लौटेंगे शाह

बैठक के बाद अमित शाह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान वे सुरक्षा रणनीति, विकास योजनाओं और परिषद बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी साझा कर सकते हैं।इसके बाद वे विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bhopal News: MP में 90 फीसदी से कम E-Attendance वाले Teacher होंगे Suspend

Bhopal News: भोपाल: मध्य प्रदेश में 90 प्रतिशत से...

Related Articles

Popular Categories