Samvida Karmachari Mahasangh Protest : बजट में संविदा कर्मचारियों के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं, संविदा कर्मचारियों की मांग अब भी अधूरी, सरकार से अब भी उम्मीद

VIKASH KHALKHO

Samvida Karmachari Mahasangh Protest : रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के लगभग पचास हजार संविदा कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगें आज भी अधूरी हैं। हाल ही में छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत राज्य बजट में संविदा कर्मचारियों के हित में कोई ठोस घोषणा या विशेष प्रावधान नहीं किए जाने से कर्मचारियों में निराशा व्याप्त है।

छत्तीसगढ़ संविदा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री कौशलेश तिवारी एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री पुरन दास ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि संविदा कर्मचारी वर्षों से नियमितीकरण, वेतन विसंगति दूर करने, सेवा सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। प्रदेश की विभिन्न शासकीय योजनाओं और विभागों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बावजूद उन्हें स्थायित्व एवं सम्मानजनक वेतन सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस बार के बजट से संविदा कर्मचारियों को बड़ी उम्मीदें थीं, किंतु कोई स्पष्ट नीति या राहत की घोषणा नहीं होने से कर्मचारियों को मायूसी हाथ लगी है। इसके बावजूद संविदा कर्मचारी सरकार से सकारात्मक निर्णय की आशा लगाए हुए हैं।

संघ ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की समस्याओं को केवल आश्वासन तक सीमित न रखकर ठोस एवं समयबद्ध निर्णय लेना चाहिए। यदि शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की गई तो कर्मचारियों को आंदोलन की रणनीति पर विचार करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

महासंघ ने यह भी स्मरण कराया कि भाजपा के घोषणा पत्र एवं प्रधानमंत्री की गारंटी में संविदा कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण एवं नियमितीकरण का उल्लेख किया गया था। सरकार के गठन को ढाई वर्ष बीत चुके हैं, किंतु अब तक संविदा कर्मचारियों की मांगें लंबित हैं।

संघ ने शासन से पुनः आग्रह किया है कि संविदा कर्मचारियों की लंबित मांगों पर संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ निर्णय लेकर उन्हें न्याय प्रदान किया जाए।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *