Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh MP BREAKING : IG डॉ. आशीष का मोबाइल छीनने वाले लुटेरे 45...

MP BREAKING : IG डॉ. आशीष का मोबाइल छीनने वाले लुटेरे 45 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस का फ्लैग मार्च, PWD का बाबू 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, ईरानी डेरा बना अपराधियों की शरणस्थली

MP BREAKING
MP BREAKING

MP BREAKING : भोपाल: पुलिस की तेज़ और सटीक कार्रवाई ने एक बड़ी लूट की गुत्थी सिर्फ 45 घंटे में सुलझा दी है। इंटेलिजेंस IG डॉ. आशीष का मोबाइल फोन छीनने वाले लुटेरों को पुलिस ने धर दबोचा है। यह घटना भोपाल के चूनाभट्टी थाना क्षेत्र की है, जहां तीन नाबालिग लुटेरों ने बाइक पर सवार होकर IG का मोबाइल फोन छीना था।

 

READ MORE: Gwalior Crime : ग्वालियर: किराना व्यापारी पर कट्टे से लूट की कोशिश, हिम्मत दिखाने पर बदमाश भागा

MP BREAKING : जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन को ट्रैक किया, और वह दुर्गा नगर क्षेत्र में बंद मिला। इसी लोकेशन के आसपास से लुटेरों की पहचान की गई। लगातार 45 घंटे तक चलाए गए अभियान में पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों को राउंडअप किया।

इस मामले में आज पुलिस द्वारा आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी कार्रवाई और लुटेरों की पहचान उजागर की जाएगी। IG स्तर के अधिकारी का मोबाइल छीने जाने की घटना से पुलिस पर दबाव था, लेकिन उनकी मेहनत और त्वरित कार्रवाई ने अपराधियों को जल्द पकड़कर राहत दी है।

MP BREAKING : भोपाल में त्योहारों से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा के लिए पूरी तैयारी

दुर्गा विसर्जन और रावण दहन जैसे प्रमुख त्योहारों को देखते हुए भोपाल पुलिस ने शहर में शक्ति प्रदर्शन करते हुए फ्लैग मार्च निकाला। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और आम नागरिकों में विश्वास कायम रखने के उद्देश्य से यह फ्लैग मार्च शहर के संवेदनशील इलाकों में आयोजित किया गया।

फ्लैग मार्च में आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) और स्थानीय पुलिस बल ने संयुक्त रूप से भाग लिया। मार्च के माध्यम से पुलिस ने यह संदेश देने की कोशिश की कि त्योहारों के दौरान शहर की कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रहेगी और किसी भी प्रकार की अशांति या गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भोपाल के प्रमुख संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च के जरिए लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया और नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील भी की गई। पुलिस प्रशासन ने दावा किया है कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी और हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।

भोपाल: PWD का बाबू 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में PWD विभाग का एक बाबू रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी बाबू ने बचे हुए फंड की राशि जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने पर लोकायुक्त पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से trap की कार्रवाई की और आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया। फिलहाल लोकायुक्त ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

MP BREAKING : ईरानी डेरा बना अपराधियों की शरणस्थली, पुलिस पर हंगामे के बाद आरोपी फरार, जल्द होगी FIR

MP BREAKING : राजधानी का ईरानी डेरा अब अपराधियों की सुरक्षित पनाहगाह बनता जा रहा है। यहां न सिर्फ चोरी और लूट के आरोपी छिपते हैं, बल्कि गैंग को संरक्षण देने में स्थानीय महिलाएं भी आगे आ रही हैं। हाल ही में एक चोरी के मामले में आरोपी को पकड़ने पहुंची छत्तीसगढ़ और भोपाल की निशातपुरा पुलिस टीम को भारी विरोध और महिलाओं के हंगामे का सामना करना पड़ा।

पुलिस जब ईरानी डेरा में दबिश देने पहुंची, तो महिलाओं ने टीम पर जमकर हंगामा किया, जिससे अफरा-तफरी मच गई और मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटनाक्रम के बाद अब पुलिस ने पूरे गैंग और उसे संरक्षण देने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस 15 से अधिक लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की तैयारी कर रही है। जल्द ही हंगामा करने वाली और आरोपी को फरार कराने में सहयोग करने वाली महिलाओं पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here