Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior Crime : ग्वालियर: किराना व्यापारी पर कट्टे से लूट की कोशिश,...

Gwalior Crime : ग्वालियर: किराना व्यापारी पर कट्टे से लूट की कोशिश, हिम्मत दिखाने पर बदमाश भागा

Gwalior Crime
Gwalior Crime

Gwalior Crime : ग्वालियर : कट्टे की नोक पर ग्वालियर में किराना व्यापारी को लूटने की कोशिश की गई है। हालांकि लूट की कोशिश असफल रही है, क्योंकि किराना व्यापारी ने हिम्मत दिखाते हुए नकाबपोश बदमाश को ललकारा तो बदमाश डर के मारे उल्टे पैर भाग निकला। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं पीड़ित व्यापारी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार रात इंदरगंज थाना अंतर्गत दाल बाजार स्थित अलंकार होटल वाली गली की है।

 

Gwalior Crime : यहां धर्मेंद्र गुप्ता की किराना की दुकान है। पुलिस के अनुसार रात लगभग 9 बजे एक बदमाश उनकी दुकान पर चढ़ आया और गल्ले में से रुपए निकालने के लिए व्यापारी धर्मेंद्र को धमकाने लगा। धर्मेंद्र ने बदमाश को धकियाते हुए उसका विरोध किया, तो बदमाश ने उन पर कट्टा तान दिया। अचानक हुए घटनाक्रम के बीच धर्मेंद्र ने हिम्मत दिखाई और बदमाश को मारने के लिए जैसे ही पीछे रखी बाल्टी उठाने की कोशिश की, तो बदमाश डर के मारे उल्टे पैर भाग निकला। इसके बाद घटना की जानकारी उन्होंने पुलिस और साथी व्यापारियों को दी।

 

Gwalior Crime : घटना की सूचना मिलते ही दाल बाजार के व्यापारी मौके पर इकट्ठा हो गए। इस बीच सीएसपी इंदरगंज सर्किल रॉबिन जैन व थाना प्रभारी इंदरगंज दीप्ति तोमर मय बल के मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल का मौका मुआयना किया। आस – पास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। पड़ताल के दौरान घटना स्थल के समीप एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात की तस्वीरें कैद हो गई हैं। बदमाश नकाबपोश था, ऐसे में देर रात तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के हाथ नकाबपोश बदमाश की तस्वीरें लगी है।

Gwalior Crime : जिसके आधार पर सीएसपी इंदरगंज सर्किल रॉबिन जैन का दावा है कि प्रारंभिक पड़ताल के बाद और फुटेज के आधार पर पता चला है कि बदमाश पैदल ही दुकान पर आया था और जिस रास्ते आया था, उसी रास्ते भाग निकला। कुछ संदेही लग रहे हैं, जिसके आधार पर राउंड अप करके उनसे पूछताछ की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने किराना व्यापारी धर्मेंद्र गुप्ता की फरियाद पर अज्ञात बदमाश के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है और मामले की बारीकी से विवेचना शुरू कर दी है।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here