Bhopal Love Jihad Case : SIT को मिला बड़ा सुराग…

Parivesh

भोपाल | Bhopal Love Jihad Case : भोपाल में युवतियों को नाम छिपाकर फंसाने और यौन शोषण करने के मामले में विशेष जांच दल (SIT) को बड़ा सुराग मिला है। जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी फरहान अली साद और उसके साथी साहिल खान, अली खान को शहर के एक कुख्यात बदमाश से फंडिंग मिल रही थी। फरहान महंगी लाइफस्टाइल जी रहा था—3 लाख की बाइक, ब्रांडेड घड़ियां और महंगे होटल में युवतियों को ले जाना उसकी आदत में शामिल था। तीनों आरोपियों ने फर्जी नामों से दोस्ती कर हिंदू युवतियों को निशाना बनाया। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है और अब उनके आर्थिक और साइबर नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है। मामले में बड़े गिरोह और संरक्षण की आशंका जताई जा रही है। SIT का मानना है कि यह एक संगठित साजिश हो सकती है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और सतर्क रहने की अपील की है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *