Balaghat Kirnapur Police Suspended: गर्भवती महिला और पति से बर्बरता पर एसपी की बड़ी कार्रवाई; 4 पुलिसकर्मी निलंबित

VIKASH KHALKHO

बालाघाट। Nishaanebaz.com-Balaghat Kirnapur Police Suspended: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के किरनापुर थाने में पुलिस द्वारा कस्टोडियल टॉर्चर और अमानवीय व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम टिमकीटोला निवासी सावित्रीबाई और उनके पति कैलाश चौधरी ने पुलिस पर चोरी का झूठा अपराध कबूल कराने के लिए थाने में कपड़े उतरवाकर बेल्ट और डंडों से बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद एसपी आदित्य मिश्रा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किरनापुर थाने के 4 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Read More : Rewa Deputy CM House Protest: कल्पना मिश्रा को न्याय और एफआईआर के विरोध में फिर डिप्टी सीएम का घेराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

दो माह की गर्भवती महिला के साथ अमानवीय व्यवहार, उपचार जारी

पीड़ित दंपती के अनुसार, 2 सितंबर को क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस में हुई चोरी के संदेह में पुलिस उन्हें घर से उठाकर थाने ले गई थी। दो माह की गर्भवती सावित्रीबाई का आरोप है कि उनकी स्थिति जानने के बावजूद अलग-अलग कमरों में बंद कर बेल्ट व डंडों से पीटा गया और अपराध कबूलने का दबाव बनाया गया। जमानत पर बाहर आने के बाद महिला की स्थिति बिगड़ गई है और उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित परिवार ने गर्भवती महिला के साथ-साथ उनके गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य को लेकर भी गंभीर चिंता जताई है।

Read More : यूपी चुनाव से पहले योगी का मिशन तेज, 115 सीटों पर 38 हजार करोड़ का विकास

घर से नकदी और सामान ले जाने का आरोप, थानेदार समेत 4 सस्पेंड

पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मी जांच के नाम पर उनके घर से 20 हजार रुपये नकद, जेवर और मोटरसाइकिल की चाबी भी अपने साथ ले गए थे। मामले की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी आदित्य मिश्रा ने थाना प्रभारी एवं उपनिरीक्षक दामेन्द्र तुरकर, प्रधान आरक्षक आशीष बघेल, आरक्षक कपिल बघेल और महिला आरक्षक मेघा टेकाम को निलंबित कर दिया है।

Read More : Ashoknagar Excise Department Action: सागर जहरीली शराब कांड के बाद अशोकनगर में आबकारी विभाग का छापा; 10 दुकानों से सैंपल

निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी गठित, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने निष्पक्ष जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है। पीड़ित परिवार के रिश्तेदार रवि चौधरी और रिटायर्ड आर्मी जवान तामेश राहंगडाले ने दोषियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। वहीं एसपी आदित्य मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि एसआईटी जांच की रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *