Shajapur Drugs: शाजापुर में बेलगाम नशे का कारोबार! सोशल मीडिया पर खुलेआम वायरल हो रहे नशे के वीडियो, बढ़ती चोरियों के पीछे भी नशे की लत पर उठे सवाल

Shajapur Drugs: नितिन परमार\ शाजापुर। मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में नशे का बढ़ता कारोबार अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि नशे का प्रदर्शन अब सिर्फ सुनसान गलियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खुलेआम वीडियो और रील्स के जरिए सामने आ रहा है। वायरल हो रहे इन वीडियो ने जिले में कानून-व्यवस्था और नशा नियंत्रण को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नशे की गिरफ्त में सबसे ज्यादा युवा आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ युवक कथित तौर पर नशा करते हुए या उसका प्रदर्शन करते हुए वीडियो साझा कर रहे हैं, जिससे यह संदेश जा रहा है कि उन्हें कानून या पुलिस कार्रवाई का कोई भय नहीं है।

युवाओं को निगल रहा नशा

Shajapur Drugs: शहर में लगातार बढ़ती नशे की प्रवृत्ति ने अभिभावकों और समाज को चिंता में डाल दिया है। लोगों का कहना है कि स्मैक और अन्य मादक पदार्थों की उपलब्धता ने कई युवाओं को इसकी लत लगा दी है। इससे उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है और वे अपराध की ओर भी बढ़ रहे हैं।

Bhopal Crime: भोपाल में अंधविश्वास का खौफनाक अंत गड़े खजाने के लालच में पिता ने मासूम बेटी की कर दी हत्या, तीन महीने बाद पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

बढ़ती चोरियों को नशे से जोड़ रहे लोग

स्थानीय नागरिकों का दावा है कि हाल के महीनों में जिले में चोरी की घटनाओं में तेजी आई है। उनका आरोप है कि नशे की लत पूरी करने के लिए कुछ युवक छोटी-बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, ताकि नशे के लिए पैसे जुटा सकें।हालांकि, चोरी की घटनाओं और नशे के बीच प्रत्यक्ष संबंध की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है।

‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान पर उठे सवाल

Shajapur Drugs: शाजापुर पुलिस ने हाल ही में “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया था। अभियान के तहत रैलियां, जनजागरूकता कार्यक्रम और विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आ रहे वीडियो और स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद अब इस अभियान की प्रभावशीलता पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि केवल जागरूकता अभियान चलाने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि नशे की सप्लाई चेन पर सख्त कार्रवाई भी जरूरी है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच की मांग

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित नशे से जुड़े वीडियो की जांच की जाए और यदि उनमें दिखाई देने वाले लोग कानून का उल्लंघन कर रहे हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।साथ ही नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क और तस्करों के खिलाफ भी प्रभावी अभियान चलाने की मांग की जा रही है।

Indore Murder Case: इंदौर पोस्टल अधिकारी हत्याकांड फरार आरोपी पति पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, पुलिस की कई टीमें तलाश में जुटीं

जनता के सवाल

Shajapur Drugs: नागरिकों का कहना है कि यदि जिले में खुलेआम नशे का प्रदर्शन हो रहा है, तो संबंधित एजेंसियों को इसकी गंभीरता से जांच करनी चाहिए। लोगों का मानना है कि नशे पर प्रभावी नियंत्रण के लिए केवल जागरूकता अभियान ही नहीं, बल्कि तस्करों और अवैध कारोबार पर कठोर कार्रवाई भी आवश्यक है।

फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से वायरल वीडियो या लगाए गए आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि वीडियो प्रमाणिक पाए जाते हैं, तो जांच के बाद संबंधित लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories