HomeChhattisgarhChhattisgarh Board Exam 2026 : प्राइवेट छात्रों के लिए आवेदन शुरू, CGBSE...

Chhattisgarh Board Exam 2026 : प्राइवेट छात्रों के लिए आवेदन शुरू, CGBSE ने जारी की समय-सारणी…….

Date:

Related stories

Chhattisgarh Board Exam 2026 : रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) रायपुर ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी स्कूल (12वीं) की बोर्ड परीक्षा देने वाले स्वाध्यायी (प्राइवेट) विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीखों की घोषणा कर दी है। छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी करनी होगी।

READ MORE : Jyotiraditya Scindia : ग्वालियर में बीजेपी पार्षद का केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सुरक्षाकर्मी से विवाद, देखे वीडियो

Chhattisgarh Board Exam 2026 : आवेदन की समय सीमा और शुल्क विवरण

मंडल ने छात्रों को फॉर्म भरने के लिए तीन अलग-अलग समय सीमा तय की है, जिसमें विलंब शुल्क का प्रावधान है:

शुल्क का प्रकार आवेदन की तारीखें
सामान्य शुल्क के साथ 1 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक
विलंब शुल्क के साथ 1 नवंबर 2025 से 16 नवंबर 2025 तक
विशेष विलंब शुल्क के साथ 17 नवंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक

संस्थाओं से फॉर्म भरने के निर्देश

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने स्पष्ट किया है कि स्वाध्यायी छात्र-छात्राएं अपना परीक्षा आवेदन फार्म केवल मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थाओं के माध्यम से ही ऑनलाइन भर सकेंगे।

READ MORE : CG News : हजारों ग्रामीणों की उपस्थिति में भुरसुदा में दशहरा पर्व का भव्य उत्सव

CGBSE ने सभी मान्यता प्राप्त संस्थानों को निर्देश जारी किए हैं कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर अपने सभी स्वाध्यायी विद्यार्थियों के परीक्षा आवेदन ऑनलाइन भरना सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी छात्र का फॉर्म भरने से न छूटे।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here