Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh CG News : हजारों ग्रामीणों की उपस्थिति में भुरसुदा में दशहरा पर्व...

CG News : हजारों ग्रामीणों की उपस्थिति में भुरसुदा में दशहरा पर्व का भव्य उत्सव

0
132

तिल्दा-नेवरा (अजय नेताम) – तिल्दा के समीप ग्राम भुरसुदा में परंपरानुसार इस वर्ष भी दशहरा पर्व बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं भगवान गणेश की वंदना से हुआ। इसके बाद भगवान श्रीरामचंद्र जी की मंगल आरती और चढ़ौतरी का आयोजन किया गया।

मुख्य आकर्षण रामलीला मंचन रहा, जिसमें बाल कलाकारों ने भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान, रावण, अहिरावण, विभीषण और अन्य पात्रों की भूमिकाएं निभाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में अहिरावण और रावण वध की लीला प्रस्तुत की गई तथा रावण का पुतला दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।

Read More : रामलीला मंचन के दौरान अश्लीलता की सारी हदें पार, आज की रात मज़ा हुस्न का आँखों से लीजिए…गाना बजाया गया….

इस अवसर पर बाजे-गाजे के साथ गली-गली भ्रमण भी कराया गया। ग्रामीणों ने भारी उत्साह के साथ पर्व में भागीदारी की। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक जयनारायण नायक, रामाधार नायक, ओमप्रकाश वर्मा, अमरनाथ साहू, श्रीराम साहू, संतोष सिन्हा सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here