Sunday, August 16, 2026
Home National रामलीला मंचन के दौरान अश्लीलता की सारी हदें पार, आज की रात...

रामलीला मंचन के दौरान अश्लीलता की सारी हदें पार, आज की रात मज़ा हुस्न का आँखों से लीजिए…गाना बजाया गया….

0
151
अहमदाबाद
अहमदाबाद

अहमदाबाद। धार्मिक आस्था और परंपरा के नाम पर शर्मनाक और आपत्तिजनक घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर अहमदाबाद रामलीला कमिटी के एक कार्यक्रम के दौरान अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी गईं।

READ MORE : श्री राम के अपमान का जवाब: इंदौर में श्री परशुराम सेना ने जलाया ‘विधर्मी’ का पुतला, दी आंदोलन की चेतावनी

मर्यादा के मंच पर अश्लील गाना और डांस

पवित्र रामलीला के मंच पर, जहाँ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन का गुणगान होना चाहिए, वहाँ तेज आवाज़ में बॉलीवुड का गाना “आज की रात मज़ा हुस्न का आँखों से लीजिए…” बजाया गया।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रावण की वेशभूषा पहने एक शख्स एक युवती के साथ इस गाने पर अश्लील और आपत्तिजनक हरकतें करते हुए डांस कर रहा है। मंच पर मौजूद अन्य कलाकार भी तमाशबीन बने हुए थे।

कलयुगी रामलीला’ कहकर कड़ी आलोचना

इस घटना से स्थानीय लोगों और धार्मिक संगठनों में गहरा रोष है। लोग इस ओछे प्रदर्शन को ‘कलयुगी रामलीला’ बताकर कमिटी की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। धार्मिक मंच पर इस तरह का प्रदर्शन आस्था का सीधा अपमान है स्थानीय लोगों और संगठनों ने रामलीला कमिटी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

READ MORE : नरसिंहपुर करेली : 51 फीट ऊँचे रावण दहन के साथ दशहरा उत्सव धूमधाम से संपन्न…

सवाल: धार्मिक मंचों की गरिमा पर नियम क्यों नहीं?

यह घटना एक बड़ा सवाल खड़ा करती है कि जब देशभर में रामलीला जैसे धार्मिक मंचों का आयोजन किया जाता है, तो क्या इनकी गरिमा और पवित्रता बनाए रखने के लिए सख्त नियम और आचार संहिता नहीं होनी चाहिए? क्या आयोजकों को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाले ऐसे ओछे प्रदर्शन की अनुमति देने पर जवाबदेह नहीं ठहराया जाना चाहिए?

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here