श्री श्री श्री सिद्धि दुर्गोत्सव समिति द्वारा भव्य माता विसर्जन….

Parivesh
रायपुर

रायपुर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर गांधी नगर गुढ़ियारी स्थित श्री श्री श्री सिद्धि दुर्गोत्सव समिति द्वारा आयोजित दुर्गा उत्सव का समापन शुक्रवार को माता रानी की भव्य विसर्जन यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर अखंड ज्योत-जावरा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे श्रद्धालुओं ने दिव्य शक्ति का प्रतीक मानकर भावभीनी विदाई दी।

READ MORE : रामलीला मंचन के दौरान अश्लीलता की सारी हदें पार, आज की रात मज़ा हुस्न का आँखों से लीजिए…गाना बजाया गया….

नौ दिन तक चले इस महोत्सव में मोहल्लेवासियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गरबा रात्रि और सेवा कार्यों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बनाए रखा।

विसर्जन यात्रा की शुरुआत विधिविधान और मंत्रोच्चार के साथ हुई। जैसे ही दुर्गा माता की प्रतिमा को आगे बढ़ाया गया, पूरा वातावरण “जय माता दी, दुर्गा मैया की जय, अगले बरस तू जल्दी आ” के नारों से गूंज उठा। समिति के पदाधिकारी, श्रद्धालु और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक इस यात्रा में शामिल हुए और माता रानी को भावभीनी विदाई दी।

READ MORE : बाजार में GST का जादू : नवरात्रि सेल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, कारों की बिक्री हुई दोगुनी; ग्राहकों ने जमकर की खरीदारी

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *