Saturday, October 3, 2026
Home Chhattisgarh Bacheli News: बचेली में अटल बिहारी बाजपेयी जी की 101वीं जयंती पर...

Bacheli News: बचेली में अटल बिहारी बाजपेयी जी की 101वीं जयंती पर अटल परिसर का भव्य लोकार्पण

Bacheli News
Bacheli News

Bacheli News: फकरे आलम खान/ बचेली: भारत रत्न, श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी की 101वीं जयंती के पावन अवसर पर आज बचेली नगर पालिका परिषद नें नवनिर्मित अटल परिसर का भव्य लोकार्पण किया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तर पर वर्चुअल माध्यम से आयोजित हुआ, जिसमें पूरे प्रदेश में कुल 115 अटल परिसरों का एक साथ लोकार्पण किया गया।

 

Bacheli News: प्रदेशव्यापी इस ऐतिहासिक आयोजन की कड़ी में बचेली नगर में भी अटल परिसर का विधिवत लोकार्पण किया गया, इस अवसर पर अटल बिहारी बाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं वैदिक विधि से पूजन-अर्चन कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया.

 

Bacheli News: कार्यक्रम में ओजस्वी मंडावी, सुनीता भाष्कर, लता मरकाम, बैरागी, नगर पालिका उपाध्यक्ष सतीश प्रैमचंदानी, पार्षद हरीश शर्मा, धन सिह नाग, श्याम लाल सेठिया,दीपक सरकार, झिलकी नाग, बीना साहू, बिलासिनी नाग, नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) कृष्णा राव, पालिका इंजीनियर संतोष नेगी, लेखापाल विनीत नगर पालिका परिषद के अधिकारी,कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, सामाजिक प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ पत्रकार गण उपस्थित रहे.इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी,

Bacheli News: कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए, जिससे आयोजन की गरिमा और भव्यता और बढ़ गई. नगरवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अटल परिसर के निर्माण को किरंदुल नगर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की, उन्होंने कहा कि यह परिसर आने वाली पीढ़ियों को अटल बिहारी बाजपेयी जी के विचारों, आदर्शों और राष्ट्रसेवा की शिक्षा एवं प्रेरणा देता रहेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here