Thursday, August 27, 2026
Home Chhattisgarh Kerala Mob Lynching : करही पहुंचा मजदूर रामनारायण का शव, गांव में...

Kerala Mob Lynching : करही पहुंचा मजदूर रामनारायण का शव, गांव में मातम, मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

karahi
करही गांव में मातम

सक्ती/केरल: केरल के पलक्कड़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां भीड़ ने एक निर्दोष मजदूर युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के करही गांव निवासी रामनारायण बघेल के रूप में हुई है। शुक्रवार को जब रामनारायण का शव गांव पहुंचा, तो पूरे इलाके में मातम छा गया। घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

केरल में हुई दर्दनाक हत्या

जानकारी के अनुसार 17 दिसंबर को केरल के पलक्कड़ जिले में रामनारायण को कुछ लोगों ने बांग्लादेशी नागरिक समझ लिया। बिना किसी पुष्टि या जांच के दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच भीड़ ने उन्हें घेर लिया और हाथ-मुक्कों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मारपीट इतनी गंभीर थी कि रामनारायण मौके पर ही बेहोश हो गए और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

Read More : Chhattisgarh में ठंड का कहर जारी, 25 दिसंबर तक शीतलहर की चेतावनी, जानें रायपुर का मौसम

रोजगार की तलाश में गया था केरल

रामनारायण 13 दिसंबर को रोजगार की तलाश में केरल गए थे और एक निर्माण स्थल पर दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम कर रहे थे। परिवार को उम्मीद थी कि मेहनत की कमाई से घर की हालत सुधरेगी, लेकिन किस्मत ने ऐसा मोड़ लिया कि परिवार का इकलौता सहारा ही छिन गया।

अधूरा रह गया घर, टूट गया सपना

परिजनों के अनुसार रामनारायण ने पांच साल की मजदूरी से धीरे-धीरे घर बनवाना शुरू किया था, लेकिन दीवारों का काम अभी अधूरा था। फिलहाल परिवार भाई के कच्चे मकान में रह रहा था। अब सवाल यह है कि बच्चों की पढ़ाई, परिवार का पालन-पोषण और अधूरा घर कौन पूरा करेगा।

आज निकलेगी अंतिम यात्रा

आज गांव में रामनारायण की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों के शामिल होने की संभावना है। पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here