Thursday, September 24, 2026
Home Chhattisgarh Ambikapur Chhattisgarh में ठंड का कहर जारी, 25 दिसंबर तक शीतलहर की चेतावनी,...

Chhattisgarh में ठंड का कहर जारी, 25 दिसंबर तक शीतलहर की चेतावनी, जानें रायपुर का मौसम

Weather Update
Weather Update

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर, दुर्ग और बालोद समेत कई जिलों में 25 दिसंबर तक शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही प्रदेश के उत्तरी सीमा से लगे इलाकों में आज घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

अगले 24 घंटे रहेंगे चुनौतीपूर्ण

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, अगले तीन दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Read More : धर्मांतरण विवाद पर आज Chhattisgarh बंद, रायपुर से कांकेर तक असर, चैंबर ऑफ कॉमर्स और ट्रांसपोर्ट संगठनों की भागीदारी

अंबिकापुर सबसे ठंडा

मंगलवार को प्रदेश का सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा उत्तरी सीमा से सटे कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में शीतलहर का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा गया।

इन जिलों में शीतलहर और कोहरा

मौसम विभाग ने रायपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बेमेतरा जिलों में एक-दो स्थानों पर शीतलहर की चेतावनी दी है। वहीं कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज दिनभर हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here