Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Municipal Corporation : रायपुर निगम बजट से पहले हंगामा, कांग्रेस पार्षदों...

Raipur Municipal Corporation : रायपुर निगम बजट से पहले हंगामा, कांग्रेस पार्षदों का विरोध

0
136
Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation

Raipur Municipal Corporation : रायपुर : रायपुर नगर निगम के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पेश होने से पहले सदन में जमकर हंगामा देखने को मिला। महापौर मीनल चौबे करीब 1600 करोड़ रुपए का बजट पेश कर रही हैं।

Raipur Municipal Corporation : बजट पेश होने से पहले कांग्रेस पार्षद दल ने विरोध जताते हुए हाथों में वादों के पोस्टर लिए और “वादा तेरा वादा” गाना गाते हुए सदन में पहुंचे। इस पर सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने नाराजगी जताते हुए तख्तियां हटाने के बाद ही कार्यवाही शुरू करने की बात कही।

Raipur Municipal Corporation : विपक्ष ने अधूरे वादों पर पहले चर्चा की मांग की, जिसके चलते सदन में विवाद बढ़ गया। इस दौरान सभापति और एमआईसी सदस्य मनोज वर्मा के बीच तीखी बहस भी हुई।

Raipur Municipal Corporation : कुछ समय तक चले हंगामे के बाद कांग्रेस पार्षदों का विरोध शांत हुआ और प्रश्नकाल शुरू किया गया। बैठक के दौरान अवैध अतिक्रमण जैसे मुद्दे भी उठाए गए, जिस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बहस देखने को मिली।

Raipur Municipal Corporation : बजट में आवास, इंफ्रास्ट्रक्चर, जल आपूर्ति, बिजली और स्वच्छता पर विशेष फोकस रखा गया है, जिसमें विभिन्न योजनाओं के लिए करोड़ों रुपए के प्रावधान किए गए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here