Minister Gautam Tetwal : राजगढ़: ‘झूठे केस में फंसा दूंगा, जान से मरवा दूंगा’, शिक्षक ने मंत्री पर लगाया धमकी देने का आरोप

Minister Gautam Tetwal : राजगढ़ (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक कैबिनेट मंत्री और शिक्षक के बीच विवाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सारंगपुर के कन्या शाला स्कूल में पदस्थ शिक्षक सुभाष शर्मा ने राज्य के मंत्री गौतम टेटवाल पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। शिक्षक ने एक वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पुलिस महानिदेशक (DGP) से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

जाति प्रमाण पत्र विवाद बना जड़ विवाद की मुख्य वजह मंत्री गौतम टेटवाल के जाति प्रमाण पत्र को माना जा रहा है। शिक्षक सुभाष शर्मा का आरोप है कि मंत्री ने उन पर संदेह जताया है कि उन्होंने ही मंत्री के ‘फर्जी अनुसूचित जाति (SC) प्रमाण पत्र’ की शिकायत की है और आरटीआई (RTI) के जरिए जानकारी निकाली है। शिक्षक के अनुसार, इसी बात से नाराज होकर मंत्री ने उन्हें सीधे तौर पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है।

वीडियो जारी कर जताई हत्या की आशंका पीड़ित शिक्षक ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि मंत्री ने उन्हें धमकी देते हुए कहा है, “तुमने ही जाति वाली शिकायत कराई है, तुम्हें झूठे केस में फंसवा दूंगा और जान से मरवा दूंगा।” शिक्षक ने भावुक होते हुए कहा कि वह इस कदर डरे हुए हैं कि स्कूल जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। उन्होंने अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताते हुए कहा कि उनके साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है।

उच्चाधिकारियों से शिकायत इस मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षक ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, डीजीपी, राजगढ़ एसपी और कलेक्टर को लिखित शिकायत भेजी है। हालांकि, अभी तक इस मामले में मंत्री गौतम टेटवाल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories