Monday, April 27, 2026
33.1 C
Raipur

M.P News : TET 2026 के विरोध में बुरहानपुर में शिक्षकों की बैठक, डेढ़ लाख शिक्षकों पर असर का दावा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क; मध्यप्रदेश में प्रस्तावित शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 को लेकर शिक्षकों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे पर बुरहानपुर में शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रस्तावित परीक्षा का जोरदार विरोध किया गया।

बैठक में शामिल शिक्षकों और संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के आदेश से प्रदेश के करीब डेढ़ लाख शिक्षक प्रभावित होंगे

शिक्षकों ने उठाया अनुभव का मुद्दा

बैठक में मौजूद शिक्षकों का कहना था कि प्रदेश में कई शिक्षक पिछले 20 से 30 वर्षों से सेवा दे रहे हैंऐसे में दोबारा शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित करना उनके साथ अन्याय है।शिक्षकों का मानना है कि लंबे अनुभव के बाद भी परीक्षा अनिवार्य करना उनकी सेवा और अनुभव की अनदेखी है।

Read More : M.P News : रीवा के सोहागी में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई बस, कई यात्री घायल

सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका की मांग

बैठक में शिक्षकों ने राज्य सरकार से मांग की कि इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की जाएसाथ ही उन्होंने कहा कि जब तक अंतिम निर्णय नहीं आता, तब तक टीईटी 2026 की परीक्षा को स्थगित किया जाए

आंदोलन की दी चेतावनी

बैठक में शिक्षकों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस आदेश को वापस नहीं लिया तो प्रदेशभर में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगाशिक्षक संगठनों का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल अपनी सेवा और अधिकारों की रक्षा करना है और इसके लिए वे आगे भी संघर्ष करेंगे।

बैठक में NMOPS की प्रदेश सचिव प्रमिला सगरे, शिक्षक अतुल उइके और जिलाध्यक्ष संतोष निम्भोरे सहित कई शिक्षक और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

नर्मदापुरम में बारात से लौट रहे 5 लोगों की दर्दनाक मौत! टवेरा, ट्राली में जा घुसी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में...

IPL 2026 : ‘संकटमोचन’ नहीं, सिर्फ ‘रिंकू’ कहलाना पसंद! मैच के बाद खुद बताया नाम

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट...

M.P के 3,259 संदिग्धों को बंगाल ने माना अपना निवासी, 19 निकले अवैध, BSF को सौंपे गए

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश में चिह्नित संदिग्ध बांग्लादेशी...

IPL 2026 : सुपर ओवर में KKR की रोमांचक जीत, IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में मची हलचल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : आईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला...

Related Articles

Popular Categories