M.P News : रीवा के सोहागी में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई बस, कई यात्री घायल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के रीवा जिले के सोहागी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह हादसा रीवा–प्रयागराज नेशनल हाईवे 30 पर हुआ, जहां छत्तीसगढ़ से लखनऊ जा रही एक यात्री बस खड़े ट्रेलर से जा टकराई।

ट्रेलर से पीछे से टकराई बस

मिली जानकारी के अनुसार अलसुबह करीब 4 बजे बस हाईवे पर खड़े गिट्टी से लोड ट्रेलर के पिछले हिस्से से टकरा गईटक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

आधा दर्जन यात्री घायल

इस हादसे में करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गएघटना की सूचना मिलते ही सोहागी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।घायलों का इलाज जारी है।

Read More : मध्यप्रदेश में नया नियम! 12वीं के बाद विषय बदलकर UG करने पर देनी होगी पात्रता परीक्षा

स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय तेज आवाज होने पर सड़क किनारे रहने वाले लोग जाग गए और सबसे पहले मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की।

चालक को झपकी आने की आशंका

पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैप्रारंभिक जांच में बस चालक को नींद की झपकी आने की वजह से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories