Double Murder In Raigarh : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में डबल मर्डर की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के रायकेरा गांव में अज्ञात आरोपियों ने सास और दामाद की गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं, मृतका की बेटी गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Double Murder In Raigarh : संपत्ति विवाद में हत्या की आशंका
सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि यह जघन्य वारदात संपत्ति विवाद के चलते हुई है।
मुआवजे का मामला: बताया जा रहा है कि मृतका सुकमेत सिदार को कुछ दिन पहले एनटीपीसी में जमीन जाने के कारण लाखों रुपए का मुआवजा मिला था।
READ MORE : रामलीला मंचन के दौरान अश्लीलता की सारी हदें पार, आज की रात मज़ा हुस्न का आँखों से लीजिए…गाना बजाया गया….
जांच: पुलिस इस एंगल पर गंभीरता से जांच कर रही है कि मुआवजे की राशि को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में ही हत्या की गई होगी।
पुलिस ने फिलहाल परिवार के तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

