रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : क्रिकेट बेटिंग ऐप से जुड़े व्यापारी गिरफ्तार….

Parivesh
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रायपुर। राजधानी पुलिस ने क्रिकेट सट्टेबाजी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए यश इलेक्ट्रॉनिक के संचालक संजय करमचंदानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि वह महिला विश्वकप क्रिकेट मैच (न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया) के दौरान 777 एक्सचेंज बेटिंग ऐप के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चला रहा था।

READ MORE : CG News : हजारों ग्रामीणों की उपस्थिति में भुरसुदा में दशहरा पर्व का भव्य उत्सव

संयुक्त टीम का छापा
एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना तिल्दा नेवरा की संयुक्त टीम ने 1 अक्टूबर को गुरूकृपा कॉम्प्लेक्स, तिल्दा नेवरा में छापा मारा। मौके से पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन, ₹5,000 नकद, तीन एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस सहित करीब ₹45,000 की सामग्री जब्त की।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
मोबाइल जांच में यह प्रमाणित हुआ कि संजय करमचंदानी ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा था। उसके खिलाफ थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 439/2025 दर्ज किया गया है। मामला छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 और सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 4(क) के तहत कायम हुआ है।

READ MORE : Intelligence Wing : पंजाब पुलिस ने रोक दी आतंकी साजिश, सेना के पूर्व कमांडो समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ अफसरों की निगरानी में कार्रवाई
यह कार्रवाई आईजी रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर की गई। इसमें थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी, निरीक्षक परेश पांडे, सउनि गेंदूराम नवरंग समेत कई अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *