Sunday, June 14, 2026
39.3 C
Raipur

छत्तीसगढ़ को मिला नया मुख्य सचिव : 1994 बैच के आईएएस विकासशील संभालेंगे जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ को जल्द ही नया मुख्य सचिव मिलने जा रहा है। 1994 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विकासशील को राज्य का 13वां मुख्य सचिव नियुक्त किया जाएगा। फिलहाल वे एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB), मनीला में कार्यकारी निदेशक के पद पर कार्यरत थे। केंद्र सरकार ने हाल ही में एडीबी से उन्हें समयपूर्व रिलीव करने का अनुरोध किया था, जिसके बाद विकासशील अब अगले हफ्ते रायपुर लौट रहे हैं।

विकासशील का प्रशासनिक करियर बेहद समृद्ध रहा है। रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े जिलों में कलेक्टर रहते हुए उन्होंने प्रशासनिक साख बनाई। इसके अलावा उद्योग, वित्त, स्वास्थ्य और सामान्य प्रशासन विभाग में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय में काम करने का मौका मिला। जल जीवन मिशन के मिशन डायरेक्टर के तौर पर उनका कार्य उल्लेखनीय माना गया। मार्च 2025 में उन्हें भारत सरकार ने सचिव-ग्रेड के लिए एंपैनल किया था।

मौजूदा मुख्य सचिव अमिताभ जैन का कार्यकाल इस महीने खत्म हो रहा है। जून में उन्हें तीन महीने का एक्सटेंशन दिया गया था, लेकिन अब उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाए जाने की संभावना नहीं है। माना जा रहा है कि रिटायरमेंट के बाद वे राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

विकासशील की नियुक्ति के साथ वे छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव बनेंगे। इससे पहले अरुण कुमार से लेकर आर.पी. मंडल तक 11 अफसर इस पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। विकासशील की पत्नी निधि छिब्बर, जो खुद भी 1994 बैच की आईएएस हैं, वे भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से रिलीव होकर छत्तीसगढ़ लौट रही हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Modi Government 12 Years:  Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Modi Government 12 Years: Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Dantewada Aarti Sponge Company: आरती स्पंज कंपनी के फर्जीवाड़े पर मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा..

Dantewada Aarti Sponge Company: आरती स्पंज कंपनी के फर्जीवाड़े पर मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा..

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Latest YouTube Shorts

CG News: महतारी वंदन योजना के हितग्राही बहिनी मन बर जरूरी खबर!

CG News: महतारी वंदन योजना के हितग्राही बहिनी मन बर जरूरी खबर!

CG News: हेड कॉन्स्टेबल पर रिश्वत लेने का आरोप वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

CG News: हेड कॉन्स्टेबल पर रिश्वत लेने का आरोप वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

CG News: सीलपैक शराब की बोतल में निकला कीड़ा!

CG News: सीलपैक शराब की बोतल में निकला कीड़ा!

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories