Valdai Discussion Club : वाल्डाई डिस्कशन में पुतिन की मोदी की तारीफ, कहा भारत की संप्रभुता को कोई दबा नहीं सकता

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली। अमेरिकी टैरिफ के दबाव के बावजूद भारत द्वारा रूस से तेल का आयात जारी रखने के फैसले का रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जोरदार समर्थन किया है। वाल्डाई डिस्कशन क्लब की बैठक में पुतिन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि भारत किसी के सामने नहीं झुकेगा।

पुतिन ने बैठक में कहा कि दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्ते हैं और रूस, भारत को तेल आयात से होने वाले नुकसान की भरपाई करेगा। उन्होंने वादा किया कि रूस से भारत को अतिरिक्त कृषि उत्पाद और दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

Read More : रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : क्रिकेट बेटिंग ऐप से जुड़े व्यापारी गिरफ्तार….

रूस के राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि भारत और रूस के बीच कच्चे तेल का व्यापार पूरी तरह आर्थिक और व्यावसायिक फैसला है, इसमें राजनीति का कोई हस्तक्षेप नहीं है। पुतिन ने दिसंबर में भारत आने की अपनी उत्सुकता जताई और पीएम मोदी से मिलने की प्रतीक्षा की।

Read More : Breaking News : छिंदवाड़ा के परासिया में 9 बच्चों की किडनी फेल होने से मौत, ड्रग विभाग ने मारा छापा

विशेषज्ञों के अनुसार, यदि भारत रूसी तेल का आयात बंद करता, तो देश को अनुमानित 9-10 अरब डॉलर का नुकसान झेलना पड़ता। पुतिन ने कहा कि मोदी इस तरह का कोई कदम कभी नहीं उठाएंगे और भारत हमेशा अपनी संप्रभुता बनाए रखेगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *