Monday, May 11, 2026
34.1 C
Raipur

TOP 10 News Today 20 Aug 2025 : निशाने पर आज : मंत्रिमंडल विस्तार : राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव बने मंत्री, जनसुनवाई के दौरान CM रेखा गुप्ता पर हमला, सीपी राधाकृष्णन ने भरा नामांकन, अर्चना खुद अपनी गुमशुदगी की मास्टरमाइंड, लोकसभा में नए बिल पर विपक्ष का जोरदार हंगामा, अभिनेता सैफ अली खान को तगड़ा झटका, समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें

TOP 10 News Today 20 Aug 2025

1 . मंत्रिमंडल विस्तार : राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव बने मंत्री

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। बुधवार को राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने तीन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब और दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली।शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, मंत्री लखन देवांगन, श्यामबिहारी जायसवाल और टंकराम वर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी राजभवन पहुंचे।

2 . जनसुनवाई के दौरान CM रेखा गुप्ता पर हमला

Big Breaking : दिल्ली। राजधानी में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान बड़ा हंगामा हो गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लोगों की शिकायतें सुन रही थीं, तभी अचानक एक शख्स दस्तावेज लेकर उनके पास पहुंचा और हाथ पकड़कर जोर से खींचने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उसने थप्पड़ मारने की भी कोशिश की। जैसे ही घटना घटी, सुरक्षा कर्मियों और वहां मौजूद लोगों ने उसे दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। सूत्रों के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसकी पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। घटना के बाद मुख्यमंत्री को तुरंत मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है, हालांकि अचानक हमले से वह सदमे में जरूर हैं।

3 . सीपी राधाकृष्णन ने भरा नामांकन, पीएम मोदी बने प्रस्तावक

 नई दिल्ली। आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपने उम्मीदवार के तौर पर सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) पर दांव लगाया है। सोमवार को उन्होंने संसद भवन में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके पहले प्रस्तावक बने। गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई वरिष्ठ नेता इस मौके पर मौजूद रहे।

4 . अर्चना खुद अपनी गुमशुदगी की मास्टरमाइंड

भोपाल, मध्यप्रदेश : चलती ट्रेन से गायब हुई अर्चना तिवारी का मामला आखिरकार सुलझ गया है। जीआरपी पुलिस ने खुलासा किया है कि यह कोई गुमशुदगी नहीं, बल्कि खुद अर्चना का सुनियोजित प्लान था। रेल एसपी राहुल लोढ़ा के अनुसार, परिवार द्वारा शादी के दबाव से परेशान होकर अर्चना ने यह कदम उठाया था। अर्चना ने अपने बयान में बताया कि वह छात्र राजनीति में सक्रिय थीं और सिविल जज बनने की तैयारी कर रही थीं। उनके परिवार वाले एक पटवारी से उनकी शादी करवाना चाहते थे, जिसका वह विरोध कर रही थीं। इसी मानसिक तनाव के कारण उन्होंने रक्षाबंधन से पहले घर जाने के बजाय ‘लापता’ होने की योजना बना ली।

5 . लोकसभा में नए बिल पर विपक्ष का जोरदार हंगामा

नई दिल्ली। लोकसभा में आज उस समय भारी हंगामा हो गया जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीन अहम विधेयक पेश किए। इन विधेयकों में यह प्रावधान है कि यदि प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री या किसी राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के मंत्री पर गंभीर आपराधिक आरोप हों और वह लगातार 30 दिन तक जेल में रहें, तो उन्हें पद से हटाना अनिवार्य होगा। बिल पेश होते ही विपक्षी दलों ने जोरदार विरोध शुरू कर दिया। टीएमसी सांसदों ने नारेबाजी की शुरुआत की, जिसके बाद कांग्रेस सांसद और महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बिल की कॉपी फाड़कर फेंक दी। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने भी ऐसा ही किया और उनके साथ पार्टी के अन्य सांसद वेल में उतर आए। विपक्षी सांसदों ने अमित शाह की तरफ कागज़ के टुकड़े फेंके, जबकि कुछ ने गृह मंत्री का माइक मोड़ने तक की कोशिश की। हालात बिगड़ते देख लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

6 . अभिनेता सैफ अली खान को तगड़ा झटका

भोपाल : भोपाल के शाही परिवार की करोड़ों की संपत्ति को लेकर कानूनी जंग एक बार फिर तेज हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के हालिया आदेश पर रोक लगाते हुए पूरे मामले पर दोबारा सुनवाई का रास्ता खोल दिया है। यह विवाद भोपाल के आखिरी नवाब हमीदुल्लाह खान की विरासत से जुड़ा है। 1962 में नवाब की बेटी साजिदा सुल्तान को एकमात्र वारिस माना गया था। साजिदा, अभिनेता सैफ अली खान की दादी और दिवंगत क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी की मां थीं। लेकिन अब नवाब के भाइयों और रिश्तेदारों के वंशज इस दावे का विरोध कर रहे हैं।

7 . रायपुर VIP रोड पर भीषण सड़क हादसा….

Road Accident : रायपुर। राजधानी में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार महिंद्रा थार पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और इलाके में जोरदार धमाके जैसी आवाज गूंजी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काले रंग की थार (CG 04 PR 1539) बेकाबू होकर सीधे सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे के वक्त कार में पांच युवक सवार थे। इसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। अन्य तीन को भी चोटें आई हैं।

8 . GST विभाग की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी वर्ग में हड़कंप…2 अरेस्ट

रायपुर। लंबे समय से शांत दिख रहा स्टेट जीएसटी विभाग आखिरकार आज सख्त एक्शन मोड में आ गया है। सूत्रों के अनुसार, विभाग की विशेष टीम ने गुप्त कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है, हालांकि अभी और लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी बताई जा रही है। इसी वजह से विभाग के अधिकारी फिलहाल आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि अगर जांच से जुड़ी जानकारी समय से पहले बाहर आई, तो बाकी आरोपी सतर्क होकर फरार हो सकते हैं।

9 . 21 बार ब्लेड से वार कर युवती ने खुद को किया लहूलुहान

CG Korba Crime News : कोरबा। शहर के मिशन रोड पर एक सनसनीखेज घटना सामने आई। श्याम मंदिर के पास स्थित एटीएम के बाहर मोबाइल पर लगातार बातचीत कर रही एक युवती ने अचानक खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। गवाहों के मुताबिक, वह काफी देर तक फोन पर बात करते हुए इधर-उधर घूम रही थी। अचानक गुस्से में उसने जेब से ब्लेड निकाला और अपने ही हाथ पर कई वार कर डाले। बताया जा रहा है कि उसने करीब 21 बार हाथ की नस पर हमला किया, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी।

10 . आकाशीय बिजली बनी काल, खेत से घर लौट रही 2 महिलाओं की मौत

Bilaspur News : बिलासपुर, छत्तीसगढ़ : बिलासपुर जिले के बिल्हा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। कुंगापाली गांव में खेत से लौट रही छह महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं, जिससे दो की मौके पर ही मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना उस वक्त हुई जब तेज गरज और बारिश हो रही थी। मृतकों की पहचान 33 वर्षीय सौम्या नेती और 45 वर्षीय सुरेखा नेती के रूप में हुई है। वहीं, दरसबाई कोर्रम, गीताबाई गोड, कुंवरमती और पार्वती यादव बुरी तरह झुलस गईं। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Tender scam PWD: PWD विभाग में 50 लाख का टेंडर घोटाला!राज्पाल से लेकर सीएम तक शिकायत...

Tender scam PWD: PWD विभाग में 50 लाख का टेंडर घोटाला!राज्पाल से लेकर सीएम तक शिकायत...

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Latest YouTube Shorts

क्या अब एक साल तक सोना नहीं खरीदना चाहिए...

क्या अब एक साल तक सोना नहीं खरीदना चाहिए...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज!

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज!

बिना ड्राइवर के खेत में दौड़ा ट्रैक्टर, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने शेयर किया वीडियो

बिना ड्राइवर के खेत में दौड़ा ट्रैक्टर, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने शेयर किया वीडियो

रायपुर तैयार, IPL के हाईवोल्टेज मैच पर सबकी नजरें,..#ipl #cricket

रायपुर तैयार, IPL के हाईवोल्टेज मैच पर सबकी नजरें,..#ipl #cricket

PWD विभाग में 50 लाख का सबसे बड़ा टेंडर घोटाला   #latestnews #hindinews

PWD विभाग में 50 लाख का सबसे बड़ा टेंडर घोटाला #latestnews #hindinews

CM बनते ही विजय का बड़ा तोहफा, तमिलनाडु में 200 यूनिट बिजली फ्री

CM बनते ही विजय का बड़ा तोहफा, तमिलनाडु में 200 यूनिट बिजली फ्री

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raigarh-missing-child-reunited: भटकते मासूम के लिए देवदूत बनी पुलिस, रायगढ़ में दिखी मानवीयता की मिसाल

raigarh-missing-child-reunited: गौरी शंकर गुप्ता: रायगढ़ में चक्रधरनगर पुलिस ने...

Related Articles

Popular Categories