Raipur Breaking : GST विभाग की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी वर्ग में हड़कंप…2 अरेस्ट…….

0
255
Breaking News
Breaking News

Raipur Breaking :  रायपुर। लंबे समय से शांत दिख रहा स्टेट जीएसटी विभाग आखिरकार आज सख्त एक्शन मोड में आ गया है। सूत्रों के अनुसार, विभाग की विशेष टीम ने गुप्त कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है, हालांकि अभी और लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी बताई जा रही है। इसी वजह से विभाग के अधिकारी फिलहाल आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि अगर जांच से जुड़ी जानकारी समय से पहले बाहर आई, तो बाकी आरोपी सतर्क होकर फरार हो सकते हैं।

Raipur Breaking : सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पहली बड़ी कार्रवाई शंकर नगर इलाके में की गई, जहां से अंकित सिंह नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि अंकित सिंह मिनी स्टील प्लांट एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष रह चुके हैं और उन पर जीएसटी से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं में संलिप्त होने का संदेह है।

फिलहाल जीएसटी विभाग मामले को गुप्त रखे हुए है, लेकिन शहर में अचानक हुई इस कार्रवाई ने कारोबारी वर्ग में हड़कंप मचा दिया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here