Jabalpur News : सूने मकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक – पीड़ित परिवार ने रंजिश में आगजनी का लगाया आरोप

Sanjay Sahu
Jabalpur News

Jabalpur News : अंकित जैन /जबलपुर :जबलपुर जिले के पाटन थाना क्षेत्र के गांव में एक सूने मकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरा घर और लाखों रुपए का गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Jabalpur News : वहीं पीड़ित परिवार ने इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश का शक जताते हुए आरोप लगाया है कि किसी ने जानबूझकर घर में आग लगाई है। घटना के समय पीड़ित परिवार जबलपुर शहर में था, सूचना मिलते ही वे गांव पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।**

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *