जबलपुर में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का बड़ा छापा, चल रहा था अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट

जबलपुर : शहर में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रीन सिटी इलाके में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारा है। इस छापेमारी में पुलिस को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैला सेक्स रैकेट सामने आया है, जिसमें उज्बेकिस्तान की एक महिला की संलिप्तता उजागर हुई है।

अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन से मचा हड़कंप

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस देह व्यापार के नेटवर्क में विदेशी महिला को भी शामिल किया गया था। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, उज्बेकिस्तान की महिला को लंबे समय से इस अवैध धंधे में जबरन या लालच देकर शामिल किया गया था। इस खुलासे के बाद शहर में हड़कंप मच गया है।

Read More : MP में किसानों को बड़ी सौगात! मोहन यादव सरकार देगी बोनस… किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस

पति-पत्नी मिलकर चला रहे थे रैकेट

पुलिस के मुताबिक, शिव चौधरी नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी सुषमा चौधरी के साथ मिलकर सेक्स रैकेट का संचालन कर रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जब छापा मारा, तो कार्रवाई की भनक लगते ही मुख्य आरोपी शिव चौधरी मौके से फरार हो गया।

 दो आरोपी गिरफ्तार, महिला थाने में पूछताछ

पुलिस ने मौके से आरोपी की पत्नी सुषमा चौधरी और उज्बेकिस्तान की महिला को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से फिलहाल महिला थाने में गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।

 एक दर्जन से अधिक युवतियों के शामिल होने की आशंका

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस सेक्स रैकेट में एक दर्जन से ज्यादा युवतियों और महिलाओं के शामिल होने की आशंका है। कई पीड़ित महिलाओं को दूसरे शहरों से लाकर यहां रखा गया था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर रही है।

 फरार सरगना की तलाश जारी

फरार आरोपी शिव चौधरी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मोबाइल कॉल डिटेल, बैंक ट्रांजेक्शन और अन्य डिजिटल सबूतों के आधार पर नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने की तैयारी की जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories