Indore Sanwer Illicit Liquor Warehouse Raided: कहां से आई और कहां खपाने की थी तैयारी? बसंदरा में 5.50 लाख की शराब मिलने से मचा हड़कंप

VIKASH KHALKHO

इंदौर। Nishaanebaz.com-Indore Excise Raid Seizes Huge Illicit Liquor: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद पूरे प्रदेश में अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग और पुलिस का सख्त अभियान जारी है। इसी कड़ी में इंदौर आबकारी विभाग की टीम ने गुरुवार (10 सितंबर 2026) की सुबह बड़ी सफलता हासिल करते हुए वृत्त सांवेर के ग्राम बसंदरा में एक बंद मकान पर छापा मारकर 792 बल्क लीटर अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹5.50 लाख बताई जा रही है।

Read More : Ambikapur News: ‘शहर की सड़कें देखकर शर्मिंदा हूं’, मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया बड़ा बयान; बारिश थमते ही शुरू होगा काम

मुखबिर की सूचना पर बंद मकान का ताला खोलकर की गई कार्रवाई

आबकारी विभाग को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि सांवेर के ग्राम बसंदरा स्थित एक सुनसान/बंद मकान के भीतर भारी मात्रा में अवैध शराब का संग्रहण किया गया है। सूचना के आधार पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र जोशी, पवन टीकेकर और निधि शर्मा के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने जब मौके पर पहुंचकर मकान का ताला खुलवाया और तलाशी ली, तो अंदर कमरों में भारी मात्रा में रखी मदिरा की पेटियां मिलीं, जिसे मध्य प्रदेश में ही खपाने के उद्देश्य से रखा गया था।

Read More : Bacheli News: बचेली में CISF जवान की गोली लगने से मौत, AK-47 की सफाई के दौरान हुआ हादसा; जांच में जुटी पुलिस

आबकारी अधिकारियों व आरक्षकों की संयुक्त टीम ने दिया अंजाम

इस सफल कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक जया मुजाल्दे, जयेश वास्केल, मुख्य आरक्षक अंकिता लोधवाल, कमलेश निहोरे तथा आरक्षक संजय सिंघार और विवेक कनाडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आबकारी विभाग ने शराब को जब्त कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। विभाग अब इस बात की तफ्तीश में जुटा है कि इस मकान का मालिक कौन है और किसके जरिए यहां शराब की खेप पहुंचाई गई थी।

Read More : Lucknow Talkatora Burglary Husband Arrested: बेवफाई के वहम में उजड़ा सुहाग; रात के अंधेरे में घोंटा पत्नी का दम, सच छिपाने के लिए रचा ‘खूनी ड्रामा’

जिले भर में चल रहा सघन चेकिंग अभियान; नेटवर्क की जांच जारी

इंदौर में पिछले कुछ दिनों से अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले भी टोल नाकों और संवेदनशील इलाकों में 12 टीमों द्वारा चलाए गए अभियान में 40 से अधिक मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है। बसंदरा में 5.50 लाख रुपये की शराब मिलने के बाद अब आबकारी विभाग इस पूरे सिंडिकेट और सप्लाई चेन का पता लगाने में जुट गया है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह शराब कहां से लाई गई थी और इसे किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *