HomeMadhya PradeshBhopalMP Political News: MP BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल 106 सदस्यीय प्रदेश...

MP Political News: MP BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल 106 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति घोषित, सिंधिया-शिवराज समेत सभी बड़े नेताओं को मिली जगह

Date:

Related stories

Katghora Accident News: कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, 2 की मौके पर मौत; 3 गंभीर घायल

Katghora Accident News: कटघोरा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में...

MP Political News: भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा ने संगठन को नई धार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 106 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा जारी सूची में पार्टी के दिग्गज नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और संगठन के अनुभवी चेहरों को शामिल किया गया है। नई कार्यसमिति को आगामी चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

मोहन यादव, शिवराज और सिंधिया समेत दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी

MP Political News: जारी सूची में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल को प्रमुख स्थान दिया गया है।

READ MORE: MP IFS Transfer List: वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 2022 बैच के 16 IFS अधिकारियों के तबादले, श्रेयस श्रीवास्तव और नीरज निश्चल को मिली भोपाल में नई जिम्मेदारी

MP Political News: इसके अलावा वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, विष्णु दत्त शर्मा, फग्गन सिंह कुलस्ते, नरोत्तम मिश्रा, लाल सिंह आर्य, अरविंद भदौरिया, सम्पतिया उइके, कुंवर विजय शाह, विश्वास सारंग, गोविंद सिंह राजपूत, तुलसीराम सिलावट, भूपेंद्र सिंह और कृष्णा गौर जैसे बड़े नेताओं को भी कार्यसमिति में शामिल किया गया है।

संगठन में साधा गया राजनीतिक और क्षेत्रीय संतुलन

MP Political News: भाजपा ने नई कार्यसमिति के गठन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों और सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पार्टी ने संगठन के भीतर सभी प्रमुख धड़ों और प्रभावशाली नेताओं को साथ लेकर चलने की रणनीति अपनाई है।

MP Political News: खास बात यह है कि कार्यसमिति में ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक नेताओं को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिला है, जिससे संगठन में एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की गई है।

महिला नेतृत्व को भी मिला मजबूत प्रतिनिधित्व

MP Political News: नई कार्यसमिति में महिला नेताओं को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। सावित्री ठाकुर, सुमित्रा वाल्मिकी, माया नारोलिया, इमरती देवी, ललिता यादव, ममता गुप्ता, मनीषा पाठक, रीती पाठक, प्रेमवती खैरवार, मीना सिंह मांडवे और ज्ञानवती सहित कई महिला नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किया गया है।

इन नेताओं को भी मिली जगह

MP Political News: कार्यसमिति में रामेश्वर शर्मा, कमल पटेल, गजेंद्र पटेल, बृजेंद्र प्रताप सिंह, हरिशंकर खटीक, गिर्राज डण्डोतिया, ओपीएस भदौरिया, विपिन गोस्वामी, अभय चौधरी, वीरेंद्र जैन, नरेंद्र बिरथरे, महेंद्र सिंह सिसौदिया, हरिसिंह यादव, विनोद पंथी, गौरव तिवारी, केपी त्रिपाठी, अखंड प्रताप सिंह, मृगेंद्र सिंह, सरदेन्दु तिवारी, कुंवर सिंह टेकाम, योगेश पाल गुप्ता और गिरीश द्विवेदी जैसे नेताओं को भी स्थान दिया गया है।

READ MORE: Rewa Cyber Fraud Case: दिल्ली पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा, युवती की फोटो से बनाई अश्लील तस्वीरें; वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार से ज्यादा की साइबर ठगी

आगामी चुनावों की तैयारी में निभाएगी अहम भूमिका

MP Political News: भाजपा की यह नई कार्यसमिति संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत करने और आगामी चुनावी चुनौतियों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार नई टीम के जरिए पार्टी ने अनुभव और युवा नेतृत्व के बीच संतुलन स्थापित करने का प्रयास किया है।

MP Political News: नई कार्यसमिति के गठन के बाद अब प्रदेश में भाजपा की आगामी रणनीतियों, संगठन विस्तार अभियान और चुनावी तैयारियों पर राजनीतिक गलियारों की नजरें टिक गई हैं।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here