Bhopal Road Accident : तेज रफ्तार कार ने ली पति-पत्नी और बेटे की जान, 50 मीटर तक घसीटता रहा परिवार, फिर तोड़ दिया दम….

Parivesh
Bhopal Road Accident

Bhopal Road Accident : भोपाल, मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हृदय विदारक घटना बेरसिया थाना इलाके में उस समय घटी जब एक परिवार तरावली स्थित मां हरि सिद्धि देवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था। एक तेज रफ्तार कार ने इनकी बाइक को इतनी ज़ोर से टक्कर मारी कि पति, पत्नी और उनके 6 साल के बेटे की तत्काल मौत हो गई। मृतक परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जालौन का रहने वाला था और भोपाल के करोंद क्षेत्र में किराए पर रहकर मेहनत-मजदूरी करता था।

READ MORE : Balod News: बालोद के शिक्षा विभाग में करोड़ों का घोटाला तत्कालीन डीएमसी और ऑपरेटर ने माल डकारा एफआईआर की मांग तेज़

Bhopal Road Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की टक्कर की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार चालक बाइक सवार परिवार को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे की भीषणता से बाइक सवार की पेंट की जेब में रखा मोबाइल फोन भी ब्लास्ट हो गया। इस जघन्य दुर्घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसके बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया।

READ MORE : Balod News: बालोद के शिक्षा विभाग में करोड़ों का घोटाला तत्कालीन डीएमसी और ऑपरेटर ने माल डकारा एफआईआर की मांग तेज़

सूचना मिलते ही बेरसिया थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम (PM) कराने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस अब फरार कार चालक की तलाश में गहनता से जुट गई है और मामले की जांच कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *