Wednesday, May 13, 2026
28.1 C
Raipur

M.P News : मऊगंज में जमीनी विवाद बना रणक्षेत्र, विधायक प्रदीप पटेल पर हमला

मऊगंज : मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में जमीनी विवाद ने शनिवार देर रात गंभीर और हिंसक रूप ले लिया। नेशनल हाईवे-135 पर स्थित बराओ मोड़ उस समय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब धरना देने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक प्रदीप पटेल की गाड़ी पर उग्र भीड़ ने हमला कर दिया। हालात इतने बिगड़ गए कि विधायक की जान पर बन आई, हालांकि भारी पुलिस बल की सतर्कता से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

पुराने भूमि विवाद से भड़की चिंगारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लल्लू पांडे और विनोद खोडवानी के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के समर्थन में विधायक प्रदीप पटेल रविवार को विनोद खोडवानी के पक्ष में मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। विधायक के पहुंचने की खबर फैलते ही दूसरा पक्ष भी बड़ी संख्या में वहां इकट्ठा हो गया।

हाईवे पर नारेबाजी और टकराव

कुछ ही देर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। विरोध कर रहे लोगों ने हाईवे पर प्रदर्शन शुरू कर दिया और विधायक के खिलाफ नारेबाजी होने लगी। माहौल लगातार उग्र होता गया और देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

विधायक की गाड़ी को घेरा, हमला

जब विधायक प्रदीप पटेल वहां से निकलने लगे, तभी उग्र भीड़ ने उनकी गाड़ी को चारों ओर से घेर लिया और हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और स्थिति पूरी तरह बेकाबू हो गई।

पुलिस की तत्परता से टली बड़ी घटना

घटना स्थल पर पहले से तैनात पुलिस बल ने हालात बिगड़ते देख तत्काल मोर्चा संभाला। पुलिस ने विधायक की गाड़ी के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाकर उन्हें सुरक्षित भीड़ से बाहर निकाला और घटनास्थल से रवाना किया। विधायक के जाने के बाद भी कुछ समय तक हाईवे पर तनाव बना रहा।

Read More : Indore Water Crisis : ‘पानी नहीं, ज़हर बंटा’- इंदौर जल संकट पर राहुल गांधी का बीजेपी पर तीखा हमला

नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित

इस हिंसक घटनाक्रम के चलते नेशनल हाईवे-135 पर आवागमन कई घंटों तक बाधित रहा। पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें TodayNews  IndiaNews

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें TodayNews IndiaNews

PM Modi :  PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

PM Modi : PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

Latest YouTube Shorts

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

पुलिस पर ही लूट के आरोप!  पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस

पुलिस पर ही लूट के आरोप! पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस

झोला भरके खरीदारी करनी है तो पहुंच जाइए... यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े

झोला भरके खरीदारी करनी है तो पहुंच जाइए... यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

पेपर लीक के खिलाफ NSUI का हल्लाबोल, कॉलेज गेट बना प्रदर्शन स्थल

neet-paper-leak-protest: NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली...

पहले वायरल हुआ आदेश, फिर उठे सवाल… अब आधिकारिक नियुक्ति से खत्म हुआ सस्पेंस…

sda-chairman-virendra-goyal: सिंगरौली विकास प्राधिकरण (SDA) अध्यक्ष पद को लेकर...

Related Articles

Popular Categories