BREAKING NEWS : बलून हादसे में बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट में हुई घटना

Sanjay Sahu
BREAKING NEWS

BREAKING NEWS : मंदसौर जिले के गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ एक हादसा हो गया। गांधीसागर फेस्टिवल के चौथे संस्करण में शामिल होने पहुंचे सीएम एक हॉट एयर बलून की सवारी कर रहे थे, तभी तेज हवा के चलते बैलून ने अचानक आग पकड़ ली।

BREAKING NEWS : घटना के समय मुख्यमंत्री खुद बलून में मौजूद थे। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभाला और बड़ी दुर्घटना होने से टाल दी। मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

BREAKING NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को गांधीसागर फेस्टिवल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने मंदसौर पहुंचे थे और उन्होंने नाइट हॉल्ट भी वहीं किया था। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई। जांच जारी है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *