HomeMadhya PradeshBhopalराम-सीता के पास जाना है कहती थी बीटेक इंजीनियर, घर में फंदा...

राम-सीता के पास जाना है कहती थी बीटेक इंजीनियर, घर में फंदा लगाकर दे दी जान……

Date:

Related stories

भोपाल, मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल में एक बीटेक पास इंजीनियर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि युवती का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और वह पिछले कुछ समय से बहकी-बहकी बातें कर रही थी।

READ MORE : Gandhi Jayanti 2025 : राष्ट्रपिता का छत्तीसगढ़ से अटूट नाता, दो बार आए ‘बापू’ ने दलितों के साथ किया था मंदिर प्रवेश….

माता-पिता को कहती थी ‘उनके पास जाना है’

यह दुखद घटना कोलार थाना इलाके की नेताजी कॉलोनी में हुई, जहाँ 27 वर्षीय कीर्ति द्विवेदी अपने माता-पिता के साथ रहती थी।

  • मानसिक स्थिति: पुलिस की जांच में सामने आया है कि मार्च महीने से कीर्ति का मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। वह अक्सर अपने माता-पिता से कहती थी कि “राम, सीता, हनुमान जी आते हैं, उनके पास जाना है।”
  • आत्महत्या: घटना के वक्त कीर्ति की माँ पड़ोस में आरती में शामिल होने गई थीं। जब वह लौटीं और कीर्ति के कमरे में पहुँची, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो कीर्ति फंदे से लटकी मिली।

जॉब के बावजूद बिगड़ गया था संतुलन

कीर्ति ने बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद इंदौर की एक कंपनी में जॉब कर ली थी। कंपनी की पॉलिसी के तहत वह 20 दिन भोपाल और 20 दिन इंदौर रहकर वर्क फ्रॉम होम करती थी। कीर्ति के पिता स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ हैं।

READ MORE : राम-सीता के पास जाना है कहती थी बीटेक इंजीनियर, घर में फंदा लगाकर दे दी जान……

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमॉर्टम (PM) के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। कोलार थाना पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here