Bhanupratappur Police Excise Department Action: खाली घर से खुला था अवैध शराब पैकेजिंग का खेल; उप निरीक्षक निलंबित, और भी खुलेंगे राज

VIKASH KHALKHO

भानुप्रतापपुर। Nishaanebaz.com-Bhanupratappur Illicit Liquor Hologram Scam Sub Inspector Suspended: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले अंतर्गत भानुप्रतापपुर में एक बंद मकान से भारी मात्रा में ब्रांडेड शराब की खाली बोतलें, नकली होलोग्राम और बारकोड मिलने के सनसनीखेज मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शासकीय कर्तव्यों के प्रति गंभीर लापरवाही, उदासीनता और शिथिल नियंत्रण बरतने के आरोप में आबकारी विभाग की उप निरीक्षक (Sub Inspector) रानू मरकाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Read More : Indore News: इंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बंद मकान से 5.50 लाख की अवैध शराब जब्त; अब तक 5 करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

खाली घर से बरामद हुआ था बोतल, कैप्स, होलोग्राम और बारकोड का जखीरा

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र के एक खाली पड़े मकान में दबिश देकर बड़ी मात्रा में रॉयल स्टैग (Royal Stag) और आरसी (RC) ब्रांड के ढक्कन, खाली पौवे, बोतलें, फर्जी होलोग्राम और बारकोड के स्टीकर बरामद किए थे। इस जब्ती से इलाके में अवैध और मिलावटी शराब की रि-पैकेजिंग कर खपाने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ था। पुलिस इस पूरे मामले की आपराधिक कड़ियों को जोड़ते हुए जांच में जुटी हुई है।

Read More : Pandhurna Jam River Stone Pelting Festival: 300 साल पुरानी खूनी परंपरा: प्रेम कहानी के अंत से शुरू हुआ गोटमार मेला; जाम नदी के किनारे होगा पथराव

कर्तव्य में लापरवाही पर गिरी गाज, नियमानुसार मिलेगा जीवन निर्वाह भत्ता

अवैध शराब के इस बड़े ठिकाने की जानकारी न होने और अपने प्रभार क्षेत्र में प्रभावी नियंत्रण न रख पाने के कारण आबकारी उप निरीक्षक रानू मरकाम के खिलाफ यह दंडात्मक कार्रवाई की गई है। विभागीय आदेश के अनुसार, निलंबन की अवधि के दौरान उप निरीक्षक रानू मरकाम का मुख्यालय निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

Read More : Niwari Crime: उबौरा में चोरों का आतंक: घर से पूरा संदूक उठा ले गए चोर, नकदी और जेवर पार!

आबकारी विभाग में मचा हड़कंप, कई बड़े चेहरों पर कस सकता है शिकंजा

कार्रवाई की जानकारी सामने आते ही आबकारी विभाग के स्थानीय अमले में हड़कंप मच गया है। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त जांच अभी जारी है। आशंका जताई जा रही है कि बंद मकान में इतने बड़े पैमाने पर सरकारी होलोग्राम और शराब पैकेजिंग सामग्री का मिलना किसी संगठित सिंडिकेट का हिस्सा है। आने वाले दिनों में जांच का दायरा बढ़ने पर इस मामले में कुछ और अधिकारियों व शराब माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई संभव है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *