Indore News: इंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बंद मकान से 5.50 लाख की अवैध शराब जब्त; अब तक 5 करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

Sanjay Sahu
Indore News:

Indore News: इंदौर। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सांवेर के ग्राम बसंदरा में एक बंद मकान से 792 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 5.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने बंद मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान करीब 45 पेटी देशी शराब, 31 पेटी अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब और 9 पेटी बीयर बरामद हुई।

आबकारी अधिकारी कमलेश सोलंकी ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक की कार्रवाई में करीब 5 से 5.5 करोड़ रुपये का अवैध शराब और अन्य सामान जब्त किया जा चुका है। कार्रवाई के दौरान करीब 100 दोपहिया वाहन और 4 बड़े वाहन भी बरामद किए गए हैं।

Indore News: कलेक्टर के निर्देश पर जिले के एंट्री पॉइंट्स पर नाके लगाए गए हैं और आबकारी विभाग की टीमें लगातार फील्ड में निगरानी कर रही हैं। सागर की घटना के बाद अवैध शराब के करीब 40 सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
2 Comments