छत्तीसगढ़ : 82 लाख परिवारों को साय सरकार का गिफ्ट! फरवरी में ही मिल जाएगा दो महीने का राशन

Rahul Goshwami

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत 82 लाख राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत दी है। राज्य में फरवरी 2026 में ही दो महीने (फरवरी और मार्च) का चावल एकमुश्त वितरित किया जाएगा। इससे लाभार्थियों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध हो सकेगा।

फरवरी में ही होगा मार्च माह का राशन वितरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टरों और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम को निर्देश दिए हैं कि फरवरी माह में ही मार्च का राशन वितरण सुनिश्चित किया जाए। वितरण व्यवस्था को समयबद्ध और सुचारू रखने के लिए निगरानी बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

किन राशन कार्ड धारकों को मिलेगा लाभ

इस योजना का लाभ राज्य योजना के अंतर्गत आने वाले

  • अंत्योदय राशन कार्ड धारक

  • प्राथमिकता परिवार

  • एकल निराश्रित

  • निःशक्तजन राशन कार्ड धारक

को मिलेगा। पात्र हितग्राहियों को सामान्य (नॉन-फोर्टिफाइड) चावल उनकी पात्रता के अनुसार एकमुश्त दिया जाएगा।

चावल के साथ अन्य सामग्री का भी वितरण

चावल के अलावा नमक, शक्कर और गुड़ का फरवरी माह का आबंटन भी जारी कर दिया गया है। सभी उचित मूल्य दुकानों को निर्देश दिए गए हैं कि सामग्री का वितरण सरकारी आबंटन के अनुसार ही किया जाए और किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो।

Read More : C.G Weather : छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा तापमान, रायपुर में पारा 31 के पार, अंबिकापुर सबसे ठंडा

बायोमेट्रिक सत्यापन रहेगा अनिवार्य

राशन वितरण के लिए हितग्राहियों को ई-पॉस मशीन के माध्यम से पृथक-पृथक बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कराना होगा। इसके लिए AePDS सॉफ्टवेयर में आवश्यक तकनीकी व्यवस्था की जा रही है। अधिकारियों ने दुकानदारों को पहले से लाभार्थियों को जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।

चावल स्टॉक को लेकर बनी चिंता

हालांकि, वितरण से पहले चावल के स्टॉक को लेकर चिंता भी सामने आई है। 15 नवंबर 2025 से धान खरीदी शुरू होने के बावजूद 31 जनवरी 2026 तक मिलर्स से अपेक्षित मात्रा में चावल नहीं मिल पाया है। मिलिंग की धीमी रफ्तार के कारण आपूर्ति तंत्र पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *