HomeChhattisgarhAmbikapurC.G Weather : छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा तापमान, रायपुर में पारा 31 के...

C.G Weather : छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा तापमान, रायपुर में पारा 31 के पार, अंबिकापुर सबसे ठंडा

Date:

Related stories

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। बारिश या किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना फिलहाल नहीं जताई गई है।

रायपुर में बढ़ा तापमान, रातें अभी ठंडी

राजधानी रायपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को भी रायपुर में मौसम साफ रहने के साथ सुबह हल्की धुंध छाने की संभावना है।

Read More : मुंबई : बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, हमलावरों की तलाश जारी

अंबिकापुर रहा प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे यह क्षेत्र छत्तीसगढ़ का सबसे ठंडा इलाका रहा। ठंडी हवाओं के चलते सुबह और रात के समय हल्की ठंड का असर बना हुआ है।

अन्य जिलों में कैसा रहा तापमान

अन्य जिलों की बात करें तो

  • बिलासपुर: अधिकतम 29.2°C, न्यूनतम 16°C

  • दुर्ग: अधिकतम 31.2°C, न्यूनतम 13.6°C

  • जगदलपुर: अधिकतम 30.2°C, न्यूनतम 14.9°C

  • पेंड्रारोड: न्यूनतम तापमान 11.2°C

सरगुजा संभाग में घने कोहरे का असर

सरगुजा संभाग में शनिवार को घना कोहरा देखने को मिला, जिससे दृश्यता घटकर 10 से 20 मीटर तक रह गई। कोहरे के कारण सुबह के समय सड़कों पर वाहनों की रफ्तार प्रभावित रही। मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में भी कोहरे के असर को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।

अगले तीन दिनों का मौसम अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी जारी रह सकती है। फरवरी की शुरुआत में दिन गर्म और रातें हल्की ठंडी बनी रह सकती हैं।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here