मुंबई : बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, हमलावरों की तलाश जारी

0
179

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मुंबई से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की है। मुंबई पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने चार राउंड गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं।

जुहू इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

फायरिंग की घटना के बाद जुहू इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

क्राइम ब्रांच ने बनाई 12 टीमें

मुंबई पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच अब मुंबई क्राइम ब्रांच को भी सौंप दी गई है।
पुलिस अधिकारी के अनुसार,“रोहित शेट्टी के आवास के बाहर हुई फायरिंग की घटना बेहद गंभीर है। संदिग्धों को पकड़ने के लिए 12 विशेष टीमें गठित की गई हैं।” टीमें अलग-अलग एंगल से जांच कर रही हैं, जिसमें आपराधिक गिरोह, व्यक्तिगत दुश्मनी या धमकी जैसे पहलुओं को शामिल किया गया है।

किसी के घायल होने की सूचना नहीं

राहत की बात यह है कि इस फायरिंग की घटना में अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। रोहित शेट्टी और उनके परिवार की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस ने सुरक्षा कारणों से परिवार की निगरानी भी बढ़ा दी है।

Read More : LPG Price Hike : बजट से पहले महंगाई का तगड़ा झटका, LPG सिलेंडर हुआ 50 रुपये महंगा

हमले के पीछे की वजह तलाश रही पुलिस

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फायरिंग के पीछे कोई आपराधिक संगठन, धमकी या कोई अन्य मकसद है। पुलिस सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सकेगी।

बॉलीवुड में बढ़ी चिंता

इस घटना के बाद बॉलीवुड से जुड़े कई लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। हाल के वर्षों में फिल्मी हस्तियों को धमकियों और हमलों की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here