HomeNationalBig Breaking : हिमाचल प्रदेश : बिलासपुर में भूस्खलन से बस हादसा,...

Big Breaking : हिमाचल प्रदेश : बिलासपुर में भूस्खलन से बस हादसा, 15 की मौत

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मरोतन से घुमारवीं जा रही संतोषी निजी बस पर मंगलवार शाम भूस्खलन का मलबा गिर गया। घटना बरठीं के पास भल्लू पुल के समीप हुई। मलबा सीधे बस की छत पर आया, जिससे बस खड्ड के किनारे जा गिरी और पूरी तरह मलबे की चपेट में आ गई।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में करीब 35 यात्री सवार थे। अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे में दो बच्चियों और एक बच्चे को सुरक्षित निकाला गया है। इनमें एक बच्ची की मां की मौत हुई है। मृतकों में बस का चालक और परिचालक भी शामिल हैं।

Read More : CG News : राजनांदगांव पुलिस ने 5 महीने से फरार डकैतों को किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

मौके पर पहुंची बचाव टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है। घायलों को बरठीं अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम पूरी ताकत के साथ कार्यरत है।

Major accident in Himachal pradesh Landslide debris falls on roof of a bus in Bilaspur several killedमुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि घायलों का तत्काल उपचार हो और उनकी मेडिकल सुविधा पूरी तरह उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री शिमला से लगातार हालात की निगरानी कर रहे हैं और राहत कार्यों को ट्रैक कर रहे हैं।

Read More : CG NEWS: NHM कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात, वादा किया, अब निभाओ: NHM कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि और बहाली की उठाई मांग

प्रशासन ने आम जनता से इस क्षेत्र में सतर्क रहने की अपील की है और भूस्खलन की संभावित घटनाओं को देखते हुए सावधानी बरतने की चेतावनी दी है। राहत और बचाव कार्य अब भी जारी हैं।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here