Thursday, October 1, 2026
Home Chhattisgarh CG News : राजनांदगांव पुलिस ने 5 महीने से फरार डकैतों को...

CG News : राजनांदगांव पुलिस ने 5 महीने से फरार डकैतों को किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

राजनांदगांव। थाना लालबाग क्षेत्र में 11 अप्रैल 2025 को हुई डकैती के मामले में 5 माह से फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। घटना में आरोपी प्रार्थी और उसके साथियों को जबरदस्ती बंधक बनाकर मारपीट, डराया-धमकाया और नगदी 4,000 रुपये तथा ऑनलाइन 20,000 रुपये लूट चुके थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। मुखबीर सूचना और कॉल डिटेल की मदद से 6 अक्टूबर 2025 को आदित्य पालेवाल, पुरूषोत्तम उर्फ जादू देवांगन और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Read More : CG ACCIDENT : गलत दिशा में बाइक ने ली दो जानें: CRPF जवान की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

जांच में पाया गया कि घटना में इस्तेमाल नीला स्वीप्ट डिजायर वाहन और सैमसंग मोबाइल भी आरोपियों के कब्जे से बरामद हुए। सभी आरोपी अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए।

इस गिरफ्तारी में निरीक्षक राजेश कुमार साहू, सउनि शोभाराम बेरवंशी, आर. राजकुमार बंजारा, आर. कमल किशोर यादव, आर. रोशन सिन्हा और आर. कमलेश सहारे की भूमिका सराहनीय रही।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here