Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG ACCIDENT : गलत दिशा में बाइक ने ली दो जानें: CRPF...

CG ACCIDENT : गलत दिशा में बाइक ने ली दो जानें: CRPF जवान की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

0
162
CG ACCIDENT
CG ACCIDENT

CG ACCIDENT : कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बरपाली मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही जान चली गई, वहीं दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

CG ACCIDENT : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक बाइक हाईवे पर गलत दिशा में चल रही थी, जो सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में सीआरपीएफ जवान पुष्पेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

 

CG ACCIDENT : वहीं दूसरी बाइक पर सवार दीपक रोहिदास को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। दीपक के साथ बाइक पर मौजूद भूषण रोहिदास अभी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है।

CG ACCIDENT : पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और गलत दिशा में बाइक चलाना हादसे की वजह माना जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here